ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन और पूर्व का वेनिस क्यों कहलाता है राजस्थान का यह शहर

Aman Vaishnav | Nov 22, 2025, 05:49 IST
उदयपुर हमेशा से ही घूमने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन रहा है। पिकनिक या हनीमून की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहले उदयपुर का ही नाम आता है। हॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी उदयपुर एक प्राइम लोकेशन रही है। आइए उदयपुर के बारे में और विस्तार से जानते हैं।
1 7 उदयपुर (राजस्थान )
Aman vaishnav (69)

राजस्थान का उदयपुर शहर पिछोला और फतेह सागर जैसी कई सुंदर झीलों से घिरा हुआ है इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता हैं।

2 7 पूरब का वेनिस
Aman vaishnav (70)

यह शहर अपनी सुंदरता के कारण इतना फेमस है कि इसे दुनिया भर में पूरब का वेनिस कहा जाता है।

3 7 वेडिंग डेस्टिनेशन
Aman vaishnav (71)

उदयपुर के महल और यहां की शांत खूबसूरत झीलों की वजह से इसे भारत की सबसे रोमांटिक जगह माना जाता है। इसी कारण यह शहर डेस्टिनेशन वेडिंग और हनीमून वाले जोड़ों के बीच फेमस है।

4 7 मेवाड़ की ऐतिहासिक राजधानी
Aman vaishnav (72)

उदयपुर की स्थापना 1559 ईस्वी में हुई थी। यह शहर मेवाड़ साम्राज्य की सबसे आखिरी राजधानी रहा है।

5 7 महाराणा प्रताप का गौरव
Aman vaishnav (73)

उदयपुर की भूमि महान योद्धा महाराणा प्रताप के साहस और वीरता की कहानियों से जुड़ी है। यह शहर राजपूतों के स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।

6 7 अद्भुत महल कला
Aman vaishnav (74)

उदयपुर के महलों में मुगल कला की शानदार कारीगरी देखने को मिलती है। झील के बीचों-बीच बने लेक पैलेस जैसे महल सुंदरता का बेजोड़ नमूना हैं।

7 7 फिल्मों का आकर्षण
Aman vaishnav (75)

उदयपुर अपनी खूबसूरती के कारण बॉलीवुड और हॉलीवुड की शूटिंग के लिए एक पसंदीदा लोकेशन रहा है।