आज वाराणसी देव दिवली में देखिए 25 लाख दिये और 3D लेजर शो का अद्भुत नजारा, जानिए और क्या होगा खास
देव दिवाली पर काशी (Varanasi Dev Diwali) के घाटों पर लगभग 25 लाख दिये जलाए जाएंगे। इससे गंगा नदी के किनारे का पूरा इलाका दीपों की रोशनी से जगमग हो उठेगा और नजारा बहुत ही सुंदर होगा।
इस साल देव दीपावली 05 नवंबर को मनाई जाएगी। (varanasi dev deepawali ) इससे पहले 01 से 04 नवंबर तक 'गंगा महोत्सव' का आयोजन भी होगा।
गंगा पार के क्षेत्र में 10 मिनट का शानदार फायर क्रैकर्स शो होगा। यह शो कम्प्यूटर कोरियोग्राफी पर आधारित होगा और आसमान में 200 मीटर तक रंग बिखेरेगा।
चेतसिंह घाट और विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो होगा। यह शो 03 से 05 नवंबर तक चलेगा।
यह लेजर और 3D शो कुल 25 मिनट का होगा। इसमें आपको गंगा, काशी और देव दीपावली से जुड़ी पवित्र कथाएँ देखने को मिलेंगी। इसमें 17 मिनट तक प्रोजेक्शन मैपिंग और 8 मिनट तक शानदार लेज़र शो चलेगा।
लेजर टेक्नोलॉजी से गंगा किनारे की पुरानी (Kashi's grand Dev Diwali ) इमारतों और घाटों की दीवारों पर आपको पौराणिक कहानियों से जुड़ी बहुत सुंदर छवियां देखने को मिलेंगी।
देव दीपावली से पहले, 01 से 04 नवंबर तक 'गंगा महोत्सव' होगा। (वाराणसी न्यूज ) इस चार दिन के उत्सव में नाच-गाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जहां स्थानीय कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे।
गंगा के दूसरी तरफ होने वाली शानदार आतिशबाजी और घाटों पर बजने वाला सुंदर संगीत मिलकर एक अद्भुत नजारा बनाएंगे। यह अनुभव काशी की पुरानी पहचान को एक नया रूप देगा।