वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद सामने आई तबाही की तस्वीरें
Dolly patil | Jul 31, 2024, 14:43 IST
केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के कारण भयानक भूस्खलन हुआ है। इस आपदा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हैं और कई अभी भी फंसे हुए हैं। भूस्खलन ने घरों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
1 6 े्ओे
केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 175 हो गई हैं।
2 6 िे्िे्
131 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 220 के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई गई है।
3 6 ्ीू
लैंडस्लाइड मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं।
4 6 ्ेि्े
इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं।
5 6 ीेूैा
आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। देर रात तक 1 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया, 3 हजार लोगों को रिहैब सेंटर में भेजा गया है।
6 6 ोे्े
मौसम विभाग ने वायनाड के अलावा मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।