मोदी 3.0 में 7 महिला मंत्री, MP से भी ये चेहरा शामिल

Shreya Nakade | Jun 10, 2024, 09:49 IST
रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 72 अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 7 महिलाएं शामिल हैं...
1 7 निर्मला सीतारमण
woman cabinet minister

निर्मला सीतारमण ने तीसरी बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। 64 वर्षीय निर्मला सीतारमण मोदी सरकार में पहले रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री भी रह चुकी हैं। वे राज्यसभा सांसद हैं।

2 7 अनुप्रिया पटेल
woman cabinet minister

अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक युवा चेहरा है। वे लगातार तीसरी बार मिर्जापुर से सांसद चुनकर आई है। वे इससे पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुकी हैं।

3 7 सावित्री ठाकुर
woman cabinet minister

मध्य प्रदेश की सावित्री ठाकुर आदिवासी वर्ग से आती है। उन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होकर आई हैं। वे दूसरी बार धार की सांसद निर्वाचित हुई हैं।

4 7 रक्षा खडसे
woman cabinet minister

रक्षा खडसे महाराष्ट्र के रेवार से सांसद निर्वाचित होकर आई हैं। 37 वर्षीय रक्षा खडसे ने कंप्यूटर साइंस में बीएससी किया है। बीजेपी के कद्दावर नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। रक्षा 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनी थी।

5 7 अन्नपूर्णा देवी
woman cabinet minister

झारखंड से अन्नपूर्णा देवी ने दूसरी बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। वे कोरडमा से भाजपा सांसद निर्वाचित होकर आई हैं। अन्नपूर्णा देवी इससे पहले शिक्षा राज्य मंत्री रह चुकी है।

6 7 शोभा करंदलाजे
woman cabinet minister

कर्नाटक से आई भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने फिर एक बार मंत्री पद की शपथ ली। वे प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुकी हैं। 2024 में उन्होंने बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है।

7 7 निमुबेन बमभानिया
woman cabinet minister

निमुबेन बमभानिया गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होकर आई है। निमुबेन ने साढ़े चार लाख वोटों से जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले वे मेयर थी।