एमपी मुख्यमंत्री मेधावी योजना से इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई होगी बिल्कुल फ्री, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Kaushiki | Mar 16, 2025, 09:45 IST
MMVY
एमपी की मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के तहत 12वीं के मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा की पूरी ट्यूशन फीस सरकार भरती है। आवेदन के लिए आय 8 लाख से कम होनी चाहिए।

Chief Minister Medhavi Vidyarthi Yojana: मध्यप्रदेश सरकार के तहत चलाई जा रही मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) एक जरूरी योजना है। ये प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देने के लिए आर्थिक सहायता करती है।



इस योजना के तहत, यदि कोई छात्र 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर लाता है, तो सरकार उसकी आगे की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस का पेमेंट करती है। यह योजना उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं।



योजना का उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य है कि प्रदेश के ब्रिलियंट स्टूडेंट्स को आर्थिक बाधाओं (economic constraints) के बिना उच्च शिक्षा में मदद मिल सके।खासतौर पर वे विद्यार्थी, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, वे इस योजना के तहत सरकारी मदद लेकर अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकते हैं।



योजना के लाभ

  • ट्यूशन फीस का पेमेंट – इस योजना के तहत, सरकार छात्रों की इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट और अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों की ट्यूशन फीस का भुगतान करती है।
  • अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में पढ़ाई का मौका – इस योजना के जरिए छात्र IIT, NIT, IIM, AIIMS जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में पढ़ाई कर सकते हैं।
  • सभी वर्गों के छात्रों को लाभ – बता दें कि, यह योजना किसी जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर लाभ देती है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहायक – गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के छात्रों को बड़ी राहत मिलती है, क्योंकि सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च उठाती है।
  • सरकारी और निजी कॉलेजों के लिए लागू – योजना के तहत सरकारी ही नहीं, बल्कि मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में भी पढ़ाई का खर्च दिया जाता है।

योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना (मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्या है)का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है:



  • मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • 12वीं कक्षा में कम से कम 75% नंबर (MP बोर्ड) या 85% नंबर (CBSE/ICSE बोर्ड) से पास होना चाहिए।
  • माता-पिता की वार्षिक आय (annual income) अधिकतम 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • प्रवेश IIT, NIT, IIM, AIIMS, सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी लॉ कॉलेज या अन्य मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में होना चाहिए।
  • यदि प्राइवेट इंस्टिट्यूट में एंट्री लिया है तो वह NBA या NAAC से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। सरकारी योजनाएं

ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Yojna : दूसरे चरण के आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई



कौन-कौन से कोर्स कवर होते हैं

इस योजना के तहत इन कोर्सों की ट्यूशन फीस सरकार देती है:



  • इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech.)
  • मेडिकल (MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, B.Sc. Nursing)
  • प्रबंधन (MBA, BBA, BMS)
  • लॉ (LLB, BALLB)
  • फार्मेसी (B.Pharma, D.Pharma)
  • पॉलिटेक्निक और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम
  • For Engineering Studies:Course List
  • For Medical Studies:Course List
  • For Law Studies:Course List
  • For Other Graduate and Integrated Postgraduate Programs:Course List

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • 12वीं की मार्कशीट
  • प्रवेश पत्र (Admission Letter)
  • माता-पिता की आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • कॉलेज का फी स्ट्रक्चर

कैसे करें आवेदन

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:



  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.medhavikalyan.mp.gov.in/MMVY.aspx पर जाएं।
  • मुख्यमंत्री (MP Government)मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के ऑप्शन को चुनें।
  • नई रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • 12वीं के मार्कशीट, प्रवेश पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते की डिटेल अपलोड करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन की स्थिति चेक करते रहें।

योजना से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

  • यदि किसी छात्र को सरकारी योजना के तहत पहले से कोई अन्य छात्रवृत्ति (scholarship) मिल रही है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • योजना का लाभ केवल स्नातक (UG) स्तर के कोर्सों के लिए ही दिया जाता है।
  • यदि छात्र को प्रवेश के बाद किसी कारणवश पढ़ाई छोड़नी पड़ती है, तो उसे योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  • एमपी सरकार योजनाएं का लाभ सिर्फ पहली बार प्रवेश लेने वाले छात्रों को ही दिया जाएगा, पुराने सेमेस्टर वाले छात्रों को नहीं।

ये खबरें भी पढें...



CUET UG 2026: परीक्षा की तारीख नजदीक, ऐसे करें तैयारी और क्रैक होगी एग्जाम



बुजुर्गों के लिए वरदान है आयुष्मान वय वंदना कार्ड, यहां से लें इस योजना के बारे में पूरी जानकारी



एमपी पितृहीन योजना से बिन पिता के बच्चों की पढ़ाई के लिए एमपी सरकार करती है मदद, जानें कैसे



मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, फसल बीमा योजना में 25% तक बढ़े क्लेम सेटलमेंट



Tags:
  • MP Government
  • Chief Minister Medhavi Vidyarthi Yojana
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
  • सरकारी योजनाएं
  • एमपी सरकार योजनाएं
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्या है