11 मई से शुरू हो रहा CUET UG 2026 परीक्षा, ऐसे करें तैयारी और क्रैक होगी एग्जाम

Kaushiki | Apr 03, 2025, 09:31 IST
Share
CUET UG 2026
CUET UG 2026

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू हो रही है। इस परीक्षा का डिफीकल्टी लेवल 12वीं कक्षा के समान होगा। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिनसे आप परीक्षा आसानी से क्रैक कर सकते हैं।

CUET UG EXAM 2026:सीयूईटी यूजी (Common University Entrance Test) 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी और 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में उम्मीदवार मैक्सिमम पांच विषयों के लिए परीक्षा दे सकते हैं और हर विषय की परीक्षा अवधि 1 घंटे होगी। इस परीक्षा का डिफीकल्टी लेवल 12वीं कक्षा के समान होगा। तो अगर आप CUET UG 2026 को क्रैक करना चाहते हैं, तो ये कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं...

सही टाइम टेबल बनाएं

सीयूईटी यूजी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है एक अच्छा टाइम टेबल बनाना। अपनी कमजोरियों और मजबूत बिंदुओं का मूल्यांकन करें और फिर अध्ययन के लिए समय निर्धारित करें। आप जितना अधिक समय विषयों को देंगे, उतनी ही अधिक तैयारी होगी।

मॉक टेस्ट से करें प्रैक्टिस

मॉक टेस्ट देने से आपको परीक्षा पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलती है। समय सीमा के अंदर टेस्ट देकर आप अपनी गति और समझ को जांच सकते हैं।

जब आप मॉक टेस्ट देंगे, तो आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन से विषय में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मॉक टेस्ट के बाद, अपनी गलतियों पर काम करें और उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर ध्यान दें

सीयूईटी यूजी परीक्षा में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स का जरूरी हिस्सा होता है। इन दोनों सेक्शंस के लिए, रोजाना समाचार पत्र पढ़ें और इंटरनेट पर ताजे समाचारों को फॉलो करें। इससे न केवल आपको एग्जाम में मदद मिलेगी, बल्कि आपको वैश्विक घटनाओं और दुनिया की प्रमुख घटनाओं का भी ज्ञान मिलेगा।

नोट्स बनाएं और रिवीजन करें

जब आप पढ़ाई करते हैं, तो मेन पॉइंट्स को नोट करें। यह रिवीजन के समय बहुत काम आता है, क्योंकि आप पूरे चैप्टर को फिर से नहीं पढ़ते, बल्कि मेन नोट्स से ही कांसेप्ट्स को रिवाइज करते हैं। आखिरी समय में नोट्स पढ़ने से आपको रिवीजन में आसानी होगी।

सही नींद और शारीरिक आराम

अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है। पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें, ताकि आप तरोताजा बने रहें। अच्छी नींद से आपका ब्रेन ठीक से काम करता है और याददाश्त भी मजबूत रहती है।

परीक्षा पैटर्न को समझें

CUET UG परीक्षा तीन सेक्शन में होती है:

  • सेक्शन 1 (ए और बी): यह लैंग्वेज सेक्शन है, जिसमें उम्मीदवार 13 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
  • डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट: यह सेक्शन उस विषय से संबंधित है जिसमें उम्मीदवार को ग्रेजुएशन करना है। इसमें 12वीं स्तर (NCERT) के सवाल पूछे जाएंगे।
  • जनरल टेस्ट: इसमें लॉजिकल रीजनिंग, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से सवाल होते हैं।

सीयूईटी यूजी (CUET UG) क्या है

सीयूईटी यूजी (CUET UG) एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट है, जो भारत के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेस में प्रवेश के लिए लिया जाता है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तहत कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है।

परीक्षा 13 भाषाओं में होती है और छात्रों को 5 विषयों में से चुनने का मौका मिलता है। परीक्षा का स्तर 12वीं कक्षा के समान होता है। सीयूईटी यूजी छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों में दाखिला पाने का एक सिंगल प्लेटफॉर्म देता है, जिससे उन्हें कई विकल्प मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Career Option after 12th : इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?

Career After CTET: सरकारी स्कूल ही नहीं, एडु-टेक की दुनिया में भी है CTET की भारी डिमांड

Career in Aviation: ऐसे बनाएं एविएशन में अपना करियर, जानें कौन से कोर्स हैं बेस्ट

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NTA
  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • सीयूईटी यूजी
  • CUET UG EXAM
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन