मिनटों में घर बैठे मोबाइल पर ऐसे चेक करें पीएम आवास योजना का स्टेटस, जानें आसान तरीका
Kaushiki | Feb 17, 2025, 16:33 IST
PM Awas Yojana
क्या आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में शामिल है? अब ऑनलाइन स्टेटस चेक करें और जानें, आपका सपना पूरा होगा या इंतजार रहेगा। यहां पढें...
पीएम आवास योजना: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत गरीब और बेघर लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता (financial assistance) दी जाती है।
इस योजना के अंतर्गत बेनेफिशरीज को दो किस्तों में सहायता राशि दी जाती है, जिससे वे अपने सपनों का घर बना सकते हैं। हर साल सरकार rhreporting.nic.in पोर्टल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के बेनेफिशरीज की सूची जारी करती है।
तो यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं या फिर आपका आवेदन किस स्टेज पर है, तो आप PM Awas Status ऑनलाइन देख सकते हैं। यहां हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रोसेस विस्तार से बताएंगे।
आप दो तरीकों से प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं:
यदि आपने PMAY-Urban (शहरी)(प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी) के तहत आवेदन किया है, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
यदि आपने PMAY-Gramin (ग्रामीण) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)के तहत आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 : घर खरीदने पर मिलेगी जोरदार सब्सिडी
गांव की बेटी योजना से MP की बेटियों को सरकार करती है आर्थिक मदद, जानें कैसे करें आवेदन
श्रमिकों के बच्चों के लिए चलाई जाती है फ्री कोचिंग सहायता योजना, ऐसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना में बहन की शादी, आतंकवाद के आरोपी को हाईकोर्ट से 4 घंटे की मोहलत
इस योजना के अंतर्गत बेनेफिशरीज को दो किस्तों में सहायता राशि दी जाती है, जिससे वे अपने सपनों का घर बना सकते हैं। हर साल सरकार rhreporting.nic.in पोर्टल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के बेनेफिशरीज की सूची जारी करती है।
तो यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं या फिर आपका आवेदन किस स्टेज पर है, तो आप PM Awas Status ऑनलाइन देख सकते हैं। यहां हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रोसेस विस्तार से बताएंगे।
PMAY स्टेटस चेक करने के तरीके
- पहला नाम और मोबाइल नंबर से
- दूसरे Assessment ID से
PMAY(Urban) स्टेटस चेक करने की प्रोसेस
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (Urban) की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के Menu सेक्शन में जाएं और Citizen Assessment विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद Track Your Assessment Status ऑप्शन को चुनें।
- यदि आप नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो पहले विकल्प By Name, Father’s Name & Mobile Number को चुनें।
- नया पेज खुलने के बाद, वहां राज्य, जिला, शहर, अपना नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यदि आपके पास Assessment ID है, तो By Assessment ID वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद Assessment ID और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- Submit करने के बाद आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- आप अपने स्टेटस को प्रिंट या सेव करके रख सकते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग कर सकें।
PMAY(Gramin) स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाएं।
IAY/PMAY-G Beneficiary पर क्लिक करें
- वेबसाइट के Stakeholders सेक्शन में जाएं।
- यहां IAY/PMAYG Beneficiary विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेटस चेक करें
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो आप अपना नाम, पिता का नाम, जिला और अन्य डिटेल्स दर्ज करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- Submit करने के बाद आपका PMAY-G Beneficiary Status स्क्रीन पर आ जाएगा।
इस योजना के लाभ
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम वर्ग (MIG) को घर बनाने के लिए सहायता।
- PM आवास योजना के तहत 2 किस्तों में राशि दी जाती है।
- शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलता है।
- यह योजना सरकार द्वारा संचालित और पूरी तरह से पारदर्शी है।
FAQ
- PM Awas Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?
आप प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ (शहरी) और https://pmayg.nic.in/ (ग्रामीण) पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। - क्या मैं बिना Assessment ID के भी स्टेटस चेक कर सकता हूं?
हां, आप नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर के जरिए भी स्टेटस देख सकते हैं। - प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के बाद स्टेटस कब दिखता है?
आवेदन के 15-30 दिन बाद आप अपने स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। - क्या इस योजना के तहत सभी को घर मिलेगा?
नहीं, केवल वही लोग लाभान्वित होंगे, जो सरकार द्वारा तय की गई योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं। - अगर मेरा नाम लाभार्थी सूची में नहीं आया तो क्या करूं?
यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप स्थानीय नगर पालिका, ग्राम पंचायत या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 : घर खरीदने पर मिलेगी जोरदार सब्सिडी
गांव की बेटी योजना से MP की बेटियों को सरकार करती है आर्थिक मदद, जानें कैसे करें आवेदन
श्रमिकों के बच्चों के लिए चलाई जाती है फ्री कोचिंग सहायता योजना, ऐसे करें आवेदन
मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना में बहन की शादी, आतंकवाद के आरोपी को हाईकोर्ट से 4 घंटे की मोहलत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari