लड़की लेकर पहुंचा भांजा, मामा बोला- यह तो तेरी मामी बनेगी
मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया है। उमरिया के रेवतला गांव से एक युवक अपनी शादी के लिए लड़की को लेकर विदिशा जा रहा था। उसके साथ उसका मामा और जीजा भी थे। यात्रा के दौरान, मामा ने भांजे से कहा कि वह उसी लड़की से शादी करना चाहता है। भांजा, मामा की बात टाल नहीं सका और लड़की को मामी मानने के लिए तैयार हो गया।
लड़की ने डायल-100 पर दी सूचना
उज्जैन की पंचायतों के बाद राज्य में 55 जगहों से उठी नाम बदलने की मांग
पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
पुलिस ने लड़की के साथ मौजूद तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए जीआरपी थाने ले गई। जांच में पता चला कि सभी आरोपी विदिशा के पास उदयपुर गांव के रहने वाले हैं। यह भी खुलासा हुआ कि लड़की के भाई को पैसे देकर लड़की को शादी के लिए ले जाया जा रहा था।
बोल हरि बोल : ठेकेदार हड़प गया साहब का बंगला, अब डोलेगी कलेक्टरों की कुर्सी
मानव तस्करी की आशंका
पुलिस इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देख रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। लड़की के परिजनों को बीना बुलाया गया है ताकि उनसे इस संबंध में पूछताछ की जा सके।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक