Live Blog
IPL 2024: आईपीएल आज से शुरू, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें होंगी आमने-सामने

Synopsis: आज 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज हो रहा है। पहला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत होगी।

BHOPAL. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ( IPL 2024 ) की शुरुआत आज 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 8.00 बजे से खेला जाएगा। ( IPL 2024 Opening Ceremony )

दोनों टीमें कुछ इस तरह


चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कैप्टन), मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शाइक रशीद, मिचेल सेंटनेर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधू, प्रशांत सोलंकी, महीष तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र , शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्ताफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावेली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी (कैप्टन), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडगे, मयंक डागर, विजय कुमार वैशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीसे टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

ये खबर भी पढ़िए...ASI survey in Dhar Bhojshala : भोजशाला में ASI का सर्वे आज से, सुबह 6 बजे पहुंची 5 सदस्यीय टीम

ये खबर भी पढ़िए...मंत्रालय के दो सीनियर IAS officers के बीच जमकर हुई तू-तू , मैं-मैं, आई हाथापाई की नौबत

यहां देख सकते है मैच


आईपीएल 2024 के 17वें सीजन की टीवी पर स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर होगी। इसके अलावा आप मोबाइल, टैबलेट पर लाइव स्ट्रीम देख सकते है, इसके लिए आपको Jio Cinema एप्लीकेशन इंस्टॉल करनी पड़ेगी।
Mar 22, 2024, 14:45 IST
दो खिलाड़ियों की अचानक एंट्री

आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से चंद घंटे पहले ही गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम में फेरबदल देखने को मिले हैं। गुजरात टाइटन्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज बीआर शरथ को अपनी टीम में शामिल किया है। शरथ ने रॉबिन मिंज की जगह ली है, जो सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने तनुष कोटियन को टीम में शामिल किया है। तनुष ने स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा की जगह ली, जो व्यक्तिगत कारणों से बाहर हुए थे।

Mar 22, 2024, 07:59 IST
एमएस धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। एमएस धोनी की जगह सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान बन गए हैं।

Mar 22, 2024, 07:58 IST
टीमों के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या
पंजाब किंग्स: शिखर धवन
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस

Mar 22, 2024, 08:03 IST
IPL 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल

अब देखिए IPL 2024 का शेड्यूल

Match NoFixtureDate of MatchVenueTime
1CSK vs RCBMarch 22Chennai7:30 PM IST
2PBKS vs DCMarch 23Mohali3:30 PM IST
3KKR vs SRHMarch 23Kolkata7:30 PM IST
4RR vs LSGMarch 24Jaipur3:30 PM IST
5GT vs MIMarch 24Ahmedabad7:30 PM IST
6RCB vs PBKSMarch 25Bengaluru7:30 PM IST
7CSK vs GTMarch 26Chennai7:30 PM IST
8SRH vs MIMarch 27Hyderabad7:30 PM IST
9RR vs DCMarch 28Jaipur7:30 PM IST
10RCB vs KKRMarch 29Bengaluru7:30 PM IST
11LSG vs PBKSMarch 30Lucknow7:30 PM IST
12GT vs SRHMarch 31Ahmedabad3:30 PM IST
13DC vs CSKMarch 31Visakhapatnam7:30 PM IST
14MI vs RRApril 1Mumbai7:30 PM IST
15RCB vs LSGApril 2Bengaluru7:30 PM IST
16DC vs KKRApril 3Visakhapatnam7:30 PM IST
17GT vs PBKSApril 4Ahmedabad7:30 PM IST
18SRH vs CSKApril 5Hyderabad7:30 PM IST
19RR vs RCBApril 6Jaipur7:30 PM IST
20MI vs DCApril 7Mumbai3:30 PM IST
21LSG vs GTApril 7Lucknow7:30 PM IST