BPCL Recruitment 2025: भारत पेट्रोलियम में नौकरी का मौका, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
Kaushiki | Feb 15, 2025, 11:15 IST
BPCL
भारत पेट्रोलियम (BPCL) में जूनियर एग्जीक्यूटिव और सचिव पदों के लिए भर्ती शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन होंगे।
भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और सचिव (Secretary) पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता और एक्सपीरियंस की जांच करने के बाद ही आवेदन करना होगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और इवैल्यूएशन स्टेप भी शामिल हो सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को लाखों रुपए तक की सैलरी मिलेगी। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी और प्रक्रिया भारत पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ये खबर भी पढ़ें...
किस पद पर निकली है वैकेंसी
भारत पेट्रोलियम ने दो प्रमुख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं:
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (quality assurance)
- सचिव (Secretary)
- इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 22 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी।
कौन कर सकता है आवेदन
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (quality assurance)
- B.Sc (chemistry) में स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें ऑर्गेनिक, फिजिकल, इनऑर्गेनिक या एनालिटिकल केमिस्ट्री में विशेषज्ञता हो।
- डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए।
- न्यूनतम 60% अंक (SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 55%) जरूरी हैं।
- रासायनिक अभियांत्रिकी (Chemical Engineering) में 3 साल का डिप्लोमा भी मान्य होगा।
- उम्मीदवार के पास पेट्रोलियम, ऑयल एंड गैस, पेट्रो-केमिकल इंडस्ट्री की प्रयोगशाला में कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- सचिव (Secretary)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री (3 साल का कोर्स) जरूरी है।
- कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 70% अंक (SC/ST/PwBD के लिए 65%) जरूरी हैं।
- प्रशासनिक सचिवीय (administrative secretarial) कार्य, PA, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट या ऑफिस मैनेजमेंट में कम से कम 6
- महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव भी आवश्यक है।
ये खबर भी पढ़ें...
आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
- सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए (नॉन-रिफंडेबल) है।
- SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें..
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
कैसे करें आवेदन (Application Process)
- सबसे पहले भारत पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट www.bharatpetroleum.in पर जाएं।
- “Career” सेक्शन में BPCL Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और सभी पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
ये खबर भी पढ़ें..
BPCL में नौकरी करने के फायदे
- 1.20 लाख रुपए तक की सैलरी
- सरकारी नौकरी का लाभ
- BPCL जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने का मौका
- अनुभव और योग्यता के मुताबिक करियर ग्रोथ के मौके
FAQ
- BPCL भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 है। - BPCL में कौन-कौन से पदों पर भर्ती निकली है?
जूनियर एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी आश्वासन) और सचिव (Secretary) पदों पर भर्ती निकली है। - BPCL भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1180 रुपए, जबकि SC/ST/PwBD वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं। - BPCL भर्ती की चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
आवेदन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक