मध्यप्रदेश बिजली विभाग में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Dolly patil | Oct 19, 2024, 12:06 IST
MP bijli vibhag recruitment
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्यप्रदेश बिजली विभाग में भर्ती निकली है। मध्यप्रदेश बिजली विभाग में 44 पदों पर रिक्तियां हैं, जिनके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यार्थियों के आवेदन 20 नवंबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश बिजली विभाग में बंपर भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश बिजली विभाग में 44 पदों पर रिक्तियां हैं, जिनके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक आवेदक एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।



आवेदन की आखिरी तारीख

अभ्यर्थियों के आवेदन 20 नवंबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे। एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर https://www.mponline.gov.in/ और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



44 पदों पर निकली भर्ती

सहायक अभियंता (उत्पादन) के पदों पर भर्ती के लिए मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी(MPPGCL) के द्वारा आधिकारिक रूप से जानकारी साझा की गई है। मध्य प्रदेश बिजली विभाग में 44 पदों पर रिक्तियां भरी जानी है। MPPGCL में सहायक अभियंता (उत्पादन) के पद पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन किया जाएगा।इस भर्ती द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर के 44 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।



आवेदन शुल्क

मध्यप्रदेश बिजली विभाग भर्ती के लिए जनरल केटेगरी वाले आवेदकों को 1200 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए फीस जमा करनी होगा।



शैक्षणिक योग्यता

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
सहायक अभियंता (उत्पा)-मैकेनिकलमैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech/ AMIE/ BE डिग्री उत्तीर्ण
सहायक अभियंता (उत्पा)- इलेक्ट्रिकलइलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल में B.Tech/ AMIE/ BE डिग्री उत्तीर्ण
सहायक अभियंता (उत्पा)- इलेक्ट्रॉनिक्सइलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कण्ट्रोल इंजीनियरिंग में AMIE/ B.Tech/ BE डिग्री उत्तीर्ण

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए आवेदकों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(CBT) यानी कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 100 प्रश्नों का होगा, जिसमें हर एक प्रश्न एक अंक का होगा। CBT में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • असिस्टेंट इंजीनियर
  • MPPGCL
  • MPPGCL Recruitment
  • मध्यप्रदेश बिजली विभाग भर्ती