CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी

Manya Jain | Apr 02, 2026, 23:25 IST
Share
csir mp job
csir mp job

CSIR-AMPRI भोपाल ने प्रोजेक्ट स्टाफ और अन्य पदों के लिए भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Sarkari Naukri. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - उन्नत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान (CSIR-AMPRI), भोपाल ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। MP CSIR AMPRI भर्ती 2026 (govt jobs 2026) के माध्यम से प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट जैसे कुल 20 पदों को भरा जाना है।

यदि आप विज्ञान और इंजीनियरिंग (Science and Engineering) के क्षेत्र में रुचि रखते हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं है; चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in Interview) से किया जाएगा।

पदों की जानकारी

सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (Senior Project Associate)

प्रोजेक्ट एसोसिएट-II (Project Associate-II)

प्रोजेक्ट एसोसिएट-I (Project Associate-I)

प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II (Project Assistant-II)

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II (Project Research Scientist-II)

कुल पद- 20

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

MP CSIR AMPRI वैकेंसी 2026 (MP CSIR AMPRI Vacancy 2026) के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री होना अनिवार्य है।

सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: केमिस्ट्री/फिजिक्स में एमएससी (M.Sc) के साथ 3 साल का अनुभव या एमई/एमटेक (ME/M.Tech)।

प्रोजेक्ट एसोसिएट-I: केमिस्ट्री, फिजिक्स, नैनो साइंस या मटेरियल साइंस में एमएससी या बीटेक (B.Tech)।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II: केमिस्ट्री/फिजिक्स में बीएससी (B.Sc) या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II: संबंधित विषयों में पीएचडी (Ph.D) या एमएससी के साथ 3 साल का शोध अनुभव।

सैलरी

संस्थान द्वारा चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मानदेय (Stipend) दिया जाएगा:

प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-II: 67 हजार + HRA

सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: 42 हजार + HRA

प्रोजेक्ट एसोसिएट-II: 35 हजार + HRA

प्रोजेक्ट एसोसिएट-I: 31 हजार+ HRA

प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II: 20 हजार + HRA

आयु सीमा (Age Limit - 01/01/2026 तक)

न्यूनतम आयु: 21 साल

अधिकतम आयु: 35 साल

आयु में छूट: एससी/एसटी (SC/ST) को 5 वर्ष और ओबीसी (OBC) को 3 साल की छूट दी जाएगी।

जरूरी डेट्स

नोटिफिकेशन तिथि: 31 मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2026

इंटरव्यू की तिथियां: 20, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026

चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें?

MP CSIR AMPRI भर्ती (Selection Process) पूरी तरह से साक्षात्कार पर आधारित है।

  • आधिकारिक वेबसाइट ampri.res.in पर जाएं।
  • भर्ती लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन फॉर्म (Online Form) ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और आईडी प्रूफ स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।
  • नोट: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (No Application Fee) नहीं देना है।

वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in Interview)

निर्धारित तिथियों पर उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों (Original Certificates) के साथ सीएसआईआर-एम्प्री, भोपाल के परिसर में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के समय दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

NID MP Vacancy 2026: सरकारी इंस्टीट्यूट में डिजाइनर फैकल्टी जॉब, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: क्या आप हैं इंजीनियरिंग ग्रेजुएट? 115 पदों के लिए भर्ती शुरू

SSC Vacancy 2026: 90 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती, अप्रैल में शुरू होंगे आवेदन

GSPESC Teacher Vacancy: कक्षा 1 से 5 तक के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • CSIR
  • mp sarkari naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती