सरकारी विभाग में भर्ती, 234 पदों के लिए 12वीं पास जल्दी करें अप्लाई

Manya Jain | Jan 29, 2026, 18:03 IST
hprca hamirpur it recruitment 2026 sarkari naukri
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। जॉब ट्रेनी के तौर पर सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है।

जॉब्स न्यूज: हिमाचल के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका है। राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने नई भर्ती निकाली है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती जॉब ट्रेनी के आधार पर की जाएगी। सरकारी क्षेत्र में करियर शुरू करने का अवसर है। आयोग ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार हमीरपुर आयोग की वेबसाइट पर जाकर 27 फरवरी 2026फॉर्म भरें। राज्य सरकार के साथ जुड़ने का यह अच्छा मौका है।



पदों की जानकारी

आयोग ने कुल 234 पदों पर यह भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। अलग-अलग वर्गों के लिए पद बांटे गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा 84 पद हैं। अनुसूचित जाति के लिए 45 पद रखे गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 39 पद तय हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 30 पद आरक्षित किए गए हैं।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)



  1. उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (बारहवीं) की परीक्षा पास की हो।
  2. वैकल्पिक: यदि 10वीं के बाद IT/ITES में दो साल का ITI डिप्लोमा है, तो भी आप पात्र हैं।
  3. वैकल्पिक: कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस या IT में तीन साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 45 साल (01.01.2026 तक)
  • हिमाचल प्रदेश के SC/ST/OBC और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चरण 1: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)



यह 120 अंकों की एक वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें कंप्यूटर विज्ञान (IT/CS), हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और सामान्य हिंदी व अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे।



चरण 2: कौशल परीक्षण (Typing Test)



लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह केवल क्वालीफाइंग (Latest Sarkari Naukri) प्रकृति का होगा।



  • अंग्रेजी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट (WPM)
  • हिंदी टाइपिंग: 25 शब्द प्रति मिनट (WPM)

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को "जॉब ट्रेनी" के रूप में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 12 हजार 500 रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी। हालांकि यह वेतन नियमित स्केल से कम लग सकता है, लेकिन सरकारी क्षेत्र में प्रवेश के बाद नियमितीकरण (Regularization) और विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से पदोन्नति के कई रास्ते खुल जाते हैं।



आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/ पर जाकर 'Sign Up' करें।
  2. वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल पूरा करें।
  3. नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर (1 MB से कम) अपलोड करें।
  4. 'Junior Office Assistant (IT)' पद का चयन करें और जिला चुनें।
  5. 800 रुपए शुल्क (प्रोसेसिंग शुल्क सहित) का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

Official Notification



Apply Online



Official Website



ये भी पढ़ें...



भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू



इंडियन ऑयल में अपरेंटिस भर्ती, 394 पदों पर बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन



JKSSB Vacancy 2026: स्वास्थ्य विभाग में 239 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू



ECHS Recruitment 2026 में मेडिकल ऑफिसर सहित 172 पदों पर भर्ती शुरू



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • जॉब्स न्यूज
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026