LIC HFL Vacancy 2026: HFL ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट की भर्ती निकाली है। इस भर्ती (govt jobs 2026) के जरिए कुल 180 पदों को भरा जाएगा। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का यह एक सुनहरा मौका है। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय है। योग्य उम्मीदवार एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर अप्लाई करें।
जरूरी डेट्स
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन परीक्षा (संभावित): जून 2026 का प्रथम सप्ताह
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।
- कम्प्यूटर साक्षरता: कम्प्यूटर सिस्टम के संचालन और कार्यप्रणाली का ज्ञान होना अनिवार्य है।
- नोट: पत्राचार, दूरस्थ शिक्षा या अंशकालिक (Part-time) माध्यम से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
2. आयु सीमा (Age Limit - 01.04.2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 21 साल
- अधिकतम आयु: 30 साल
- आयु में छूट: भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पदों की जानकारी
- बंगलौर (Karnataka): 23 पद
- हैदराबाद (Telangana): 19 पद
- भोपाल (Madhya Pradesh): 09 पद
- मुंबई/ठाणे (Maharashtra): 08 पद
- कोलकाता (West Bengal): 08 पद
- कटक/भुवनेश्वर (Odisha): 07 पद
- मेरठ (Uttar Pradesh): 06 पद
- इंदौर (Madhya Pradesh): 05 पद
सैलरी
| शहर श्रेणी (City Category) | मासिक वेतन (Approx. Monthly) | वार्षिक सीटीसी (Annual CTC) |
| श्रेणी I (Metros) | 41 हजार 509 रुपए | 4 लाख 98 हजार 108 रुपए |
| श्रेणी II | 39 हजार 909 रुपए | 4 लाख 78 हजार 908 रुपए |
| श्रेणी III | 38 हजार 709 रुपए | 4 लाख 64 हजार 508 रुपए |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
एलआईसी एचएफएल जूनियर असिस्टेंट चयन प्रक्रिया 2026 (Latest Sarkari Naukri) निम्नलिखित चरणों में संपन्न होगी:
- ऑनलाइन परीक्षा (Online Examination): 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा (120 मिनट)।
- साक्षात्कार (Interview): परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन (Final Merit): लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
- चिकित्सा परीक्षण: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।
- "Careers" सेक्शन के अंतर्गत "Job Opportunities" पर क्लिक करें।
- "Recruitment of Junior Assistants 2026" लिंक का चयन करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र (Handwritten Declaration) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क: 800 + 18% GST का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी
Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका
SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया