क्या आप हैं ITI या साइंस ग्रेजुएट? रेलवे में निकली टेक्नीशीयन भर्ती, करें अप्लाई

Manya Jain | Jun 18, 2026, 17:10 IST
Ministry of Railways technician bharti iti
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के 6 हजार 565 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे मंत्रालय ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है।इस नई भर्ती के माध्यम से अलग-अलग जोन में कुल 6 हजार565 पद भरे जाएंगे।



ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू होगी।फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 तय की गई है।



इस सरकारी नौकरी के लिए आईटीआई (ITI) और साइंस ग्रेजुएट युवा पात्र होंगे।



ग्रेड के अनुसार खाली पदों की जानकारी

  • तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल (Technician Grade I Signal):इसके लिए कुल 323 पद निकाले गए हैं। यह पद सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-5 के तहत आता है। चयनित कर्मचारियों को 29 हजार200 रुपए का शुरुआती सैलरी मिलेगी।
  • तकनीशियन ग्रेड-3 (Technician Grade III):इस श्रेणी में सबसे ज्यादा 6 हजार242 रुपए पदों पर बंपर नियुक्तियां होंगी। यह पद पे लेवल-2 के अंतर्गत आता है। इसमें कर्मचारियों को 19 हजार900 रुपए का शुरुआती सैलरी दी जाएगी।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए योग्यता

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एससी (B.Sc) की डिग्री होनी चाहिए। बी.एससी में फिजिक्स,इलेक्ट्रॉनिक्स,कंप्यूटर साइंस या आईटी विषय होना जरूरी है। इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले युवा भी इसके लिए पूरी तरह पात्र हैं।



2. तकनीशियन ग्रेड-3 के लिए योग्यता

इस पद के लिए आवेदक का न्यूनतम 10वीं यानी मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप करने वाले भी फॉर्म भर सकते हैं।



चयन प्रक्रिया

  • प्रथम चरण - लिखित परीक्षा (CBT):सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप बहुविषयक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) भी लागू रहेगी।
  • द्वितीय चरण - दस्तावेज सत्यापन:लिखित परीक्षा की मेरिट में आने वाले छात्रों को अपने मूल कागजातों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • तृतीय चरण - मेडिकल टेस्ट:अंत में रेलवे के डॉक्टरों द्वारा उम्मीदवारों का कड़ा शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर तकनीशियन भर्ती नोटिफिकेशन (CEN 02/2026) के लिंक को खोलें।
  • अपना नाम,मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब लॉगिन आईडी की मदद से साइन-इन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
  • पहचान के सत्यापन के लिए अपने आधार कार्ड के विवरण का सही उपयोग करें।
  • अपनी नई फोटो,हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Short Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



रेलवे भर्ती 2026: 55 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, देखें पूरा शेड्यूल



भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती



RRB चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब TBT मोड में होगी भर्ती परीक्षा, जानें क्यों



यूपी में नौकरियों की बौछार: प्राइमरी स्कूलों में होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • RRB
  • नई भर्ती
  • रेलवे भर्ती
  • रेलवे भर्ती बोर्ड
  • रेलवे मंत्रालय