रेलवे भर्ती 2026: 55 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, देखें पूरा शेड्यूल

Anjali Dwivedi | Jun 17, 2026, 12:22 IST
Share
रेलवे में 55 हजार नौकरियां, जल्दी करो आवेदन
रेलवे में 55 हजार नौकरियां, जल्दी करो आवेदन

भारतीय रेलवे अगले 6-12 महीनों में 55 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती पूरी करेगा। ग्रुप-डी, सहायक लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों का शेड्यूल जारी। रेल मंत्री ने पारदर्शिता और CBT पर जोर दिया।

भारतीय रेलवे अगले छह से 12 महीनोंके भीतर 55 हजार से ज्यादा पदों परभर्ती पूरी करेगा। रेल मंत्री अश्विनीवैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड को भर्तीतेज करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रुप-डी,सहायक लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर समेतकई पदों की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों मेंहै। पिछले वित्त वर्ष में 43 हजार 781अभ्यर्थियों को पहले ही नौकरी मिल चुकीहै। रेलवे अब सभी परीक्षाएं कंप्यूटरआधारित प्रणाली में करने की दिशा में आगेबढ़ रहा है।

रेलवे का बड़ा फैसला

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने तय किया है कि अगले छह महीने से लेकर एक साल के भीतर 55 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति पूरी की जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भर्ती को पारदर्शी, तकनीक आधारित और समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

ग्रुप-डी में सबसे ज्यादा पद

पद का नाम (Post Name)पदों की संख्या (Total Vacancies)वर्तमान स्थिति (Status)
ग्रुप-डी (लेवल-1)32 हजर 438परीक्षा संपन्न, नतीजे का इंतजार
सहायक लोको पायलट (ALP)10 हजार 970भर्ती प्रक्रिया जारी
एनटीपीसी (NTPC) - ग्रेजुएट स्तर5 हजार 810भर्ती प्रक्रिया जारी
एनटीपीसी (NTPC) - अंडरग्रेजुएट स्तर3 हजार 58भर्ती प्रक्रिया जारी
जूनियर इंजीनियर (JE)2 हजार 585भर्ती प्रक्रिया जारी
सेक्शन कंट्रोलर368भर्ती प्रक्रिया जारी
कुल पद (Total)55 हजार 229

कब तक आएंगे नतीजे

रेलवे ने इन भर्तियों का एक तय कार्यक्रम जारी किया है-

  • सेक्शन कंट्रोलर का अंतिम चयन सितंबर 2026 तक होगा।
  • जूनियर इंजीनियर के नतीजे अक्टूबर 2026 तक आने की उम्मीद है।
  • सहायक लोको पायलट यानी ALP(Assistant Loco Pilot) का अंतिम परिणाम दिसंबर 2026 तक आएगा।
  • एनटीपीसी ग्रेजुएट का चयन जनवरी 2027 और एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट का अप्रैल 2027 तक पूरा होगा।

पिछले साल भी मिली थी 43 हजार नौकरियां

रेल मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में 43 हजार 781 अभ्यर्थियों को रेलवे में नौकरी दी जा चुकी है। यह पिछले कई वर्षों में की गई बड़ी भर्तियों में से एक रही। अब सरकार का ध्यान उन भर्तियों पर है जिनकी परीक्षाएं हो चुकी हैं या प्रक्रिया आखिरी पड़ाव पर है।

तकनीक से बदलेगी भर्ती

रेल मंत्री ने कहा कि भर्ती में टैबलेट आधारित परीक्षाएं बढ़ाई जाएंगी। बहुभाषी परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि हर राज्य के युवा अपनी भाषा में परीक्षा दे सकें।

रेलवे की कोशिश है कि सभी विभागीय परीक्षाएं भी CBT (Computer Based Test) प्रणाली में आ जाएं। इससे परीक्षा में गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी।

भ्रामक खबरों से रहें सावधान

रेल मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं। भर्ती से जुड़ी कोई भी गलत या भ्रामक सूचना फैले तो उसका तुरंत खंडन किया जाए। इससे अभ्यर्थियों का भरोसा बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सालाना भर्ती कैलेंडर और नियमित अधिसूचना से युवा अपनी तैयारी का सही रोडमैप बना सकते हैं।

FAQ

  1. रेलवे में 55 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती कब तक पूरी होगी?
    रेलवे ने अगले छह महीने से एक साल यानी दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 तक इन भर्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अलग-अलग पदों के नतीजे अलग-अलग समय पर आएंगे। सेक्शन कंट्रोलर के नतीजे सबसे पहले सितंबर 2026 में आने की उम्मीद है।
  2. ग्रुप-डी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
    ग्रुप-डी लेवल-1 में 32 हजार 438 पद हैं, जो इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में सबसे बड़ी संख्या है। इन पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है और चयन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर सबसे पहले नियुक्ति होने की संभावना है।
  3. रेलवे भर्ती में CBT प्रणाली क्या है?
    CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट एक ऑनलाइन परीक्षा पद्धति है जिसमें परीक्षार्थी कंप्यूटर या टैबलेट पर प्रश्न हल करते हैं। यह पेपर लीक और गड़बड़ी की संभावना को कम करती है। रेलवे अब अपनी सभी विभागीय परीक्षाएं भी इसी तरीके से कराने की तैयारी में है।
ये खबरें भी पढ़ें...

महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी: हेल्थ वर्कर के 155 पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती, करें आवेदन

Goverment Jobs 2026: एम्स गुवाहाटी में सीनियर रेजिडेंट की सीधी भर्ती, 15 जून लास्ट डेट

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • लोको पायलट
  • रेलवे
  • रेलवे भर्ती
  • रेलवे भर्ती बोर्ड
  • ग्रुप-डी भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान