Goverment Jobs 2026: एम्स गुवाहाटी में सीनियर रेजिडेंट की सीधी भर्ती, 15 जून लास्ट डेट

Manya Jain | Jun 04, 2026, 18:20 IST
Share
Goverment Jobs 2026
Goverment Jobs 2026

एम्स गुवाहाटी ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य मेडिकल और नॉन-मेडिकल उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी ने सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई है।

चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू से होगा। चयनित मेडिकल उम्मीदवारों को लेवल-11 के तहत 67 हजार प्रति माह का शुरुआती सैलरी मिलेगी। यह भर्ती सेंट्रल रेजिडेंसी स्कीम के तहत तीन साल के निश्चित कार्यकाल (Tenure Post) के लिए की जा रही है।

सरकारी नौकरी: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

संस्थान ने अलग-अलग विभागों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं (Essential Qualifications) तय की हैं। इसके साथ ही कुछ सुपर-स्पेशलिटी विभागों के लिए क्रॉस-एलिजिबिलिटी (Cross-Eligibility) का नियम भी लागू किया गया है:

1. मेडिकल उम्मीदवारों के लिए

  • आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जैसे MD, MS या DNB होना अनिवार्य है।
  • दंत चिकित्सा विभाग (Dentistry) के लिए ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में MDS की डिग्री होना आवश्यक है।

2. नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए

  • एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी जैसे विभागों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में M.Sc. के साथ Ph.D. की डिग्री होनी चाहिए।

3. सुपर-स्पेशलिटी विभागों के लिए नियम

  • जनरल मेडिसिन में MD/MS: कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभागों के लिए पात्र होंगे।
  • जनरल सर्जरी में MD/MS: बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, सीटीवीएस, न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी विभागों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • पीडियाट्रिक्स में MD: केवल नियोनेटोलॉजी विभाग के लिए पात्र माने जाएंगे।

सैलरी पैकेज

एम्स गुवाहाटी में चयनित होने वाले सीनियर रेजिडेंट्स को केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के नियमों के अनुसार बहुत ही शानदार वेतनमान (Salary Scale) मिलने वाला है।

  • मेडिकल उम्मीदवार (MD/MS/DNB): इन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत 67 हजार 700 प्रति माह का शुरुआती सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही नियमानुसार नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) और अन्य केंद्रीय भत्ते भी मिलेंगे।
  • नॉन-मेडिकल उम्मीदवार (Ph.D. धारक): इन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56 हजार प्रति माह सैलरी दी जाएगी और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
आवास की सुविधा: चयनित कर्मचारियों को उपलब्धता के आधार पर एम्स परिसर में रहने के लिए आवास दिया जाएगा। यदि आवास नहीं मिलता है, तो केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मकान किराया भत्ता (HRA) अलग से दिया जाएगा।

उम्र सीमा और तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2026
  • उम्र की गणना की कट-ऑफ तारीख: 15 जून 2026
  • अधिकतम आयु सीमा (General / EWS): 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आयु सीमा में छूट (Age Relaxation): ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष की राहत दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा। बिना फीस के फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

  • सामान्य (UR) और ओबीसी (OBC) वर्ग: 1 हजार (इसके साथ बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज अलग से लगेगा)।
  • SC / ST और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग: 500 रुपए (नॉन-रिफंडेबल)।
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: कोई आवेदन शुल्क नहीं है (निशुल्क)।
  • नोट: यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक विभागों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे हर पद के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा और अलग फीस देनी होगी।

चयन प्रक्रिया: सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

इस भर्ती (AIIMS Guwahati Selection Process) में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल:

  • इंटरव्यू की तारीख: 29 जून 2026 और 30 जून 2026
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा।
  • इंटरव्यू शुरू होने का समय: सुबह 9:00 बजे से।
  • स्थान (Venue): निदेशक बोर्ड रूम, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, एम्स गुवाहाटी परिसर।
  • महत्वपूर्ण निर्देश: सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन अपने नियोक्ता से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बिना इंटरव्यू में बैठने नहीं दिया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले एम्स गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Recruitment" या "Academic Section" में जाकर सीनियर रेजिडेंट भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • मुख्य आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और विभाग की प्राथमिकता सही-सही भरें।
  • अपनी स्पष्ट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को जेपीजी (JPG) फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर पुष्टिकरण पेज (Confirmation Page) का प्रिंट आउट निकाल लें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट

RVSKVV Gwalior Bharti: ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में सीधी भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया

सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट

MP में फास्ट ट्रैक ग्रेजुएशन: अब 3 साल की डिग्री 2 साल में मिलेगी, जानें नया नियम

Tags:
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान
  • सरकारी नौकरी
  • AIIMS
  • सीनियर रेजिडेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा