RVSKVV Gwalior Bharti: ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में सीधी भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया
Manya Jain | May 25, 2026, 11:00 IST
RVSKVV Gwalior Bharti
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में यंग प्रोफेशनल और फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। बिना किसी आवेदन शुल्क के 9 जून 2026 को सीधे इंटरव्यू में शामिल हों।
ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय (RVSKVV) ने यंग प्रोफेशनल और फील्ड असिस्टेंट के 11 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी भर्ती (mp sarkari naukri ) के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-interview) के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 42,000 रुपये प्रति माह तक का शानदार सैलरी दी जाएगी। इंटरव्यू 9 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे विश्वविद्यालय के ग्वालियर प्रशासनिक ब्लॉक में होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 11 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती (Agriculture University Job Gwalior) में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लंबी परीक्षा से नहीं गुजरना होगा।
चूंकि यह एक वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in-interview) आधारित भर्ती है, इसलिए आपको पहले से कोई ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं करना है। आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
ये भी पढ़ें...
MP B.Ed Counseling 2026: काउंसलिंग शुरू, लेकिन कॉलेज और सीटों पर अब भी सस्पेंस
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
SI भर्ती री-एग्जाम 2021 के लिए सभी अभ्यर्थियों को करनी होगी KYC, 3.83 लाख अभ्यर्थियों का फ्री में होगा करेक्शन
सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट
पदों की जानकारी और सैलरी
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद | मासिक वेतन (Salary Per Month) |
| यंग प्रोफेशनल II (Young Professional II) | 05 | 42 हजार रुपए |
| यंग प्रोफेशनल I (Young Professional I) | 01 | 30 हजार रुपए/- |
| फील्ड असिस्टेंट (Field Assistant) | 05 | 15 हजार रुपए/- |
| कुल पद (Total Vacancies) | 11 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. यंग प्रोफेशनल II (YP II)
- अनिवार्य योग्यता: उम्मीदवार के पास कृषि (Agronomy), सॉइल साइंस, प्लांट पैथोलॉजी, एंटोमोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बॉटनी या हॉर्टिकल्चर में एम.एससी (M.Sc. Ag.) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- वांछनीय योग्यता: संबंधित प्रयोगशाला या फील्ड वर्क में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
2. यंग प्रोफेशनल I (YP I)
- अनिवार्य योग्यता: कृषि विज्ञान में बी.एससी (B.Sc. Ag.) या हॉर्टिकल्चर में बी.एससी (B.Sc. Hort.) की डिग्री।
- वांछनीय योग्यता: कंप्यूटर, फील्ड या लैब के काम का बुनियादी अनुभव।
3. फील्ड असिस्टेंट (Field Assistant)
- अनिवार्य योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री।
- वांछनीय योग्यता: कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा (जैसे PGDCA या DCA) और फील्ड वर्क का अनुभव।
आयु सीमा न्यूनतम आयु: 21 साल अधिकतम आयु: 45 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे मिलेगी आपको यह नौकरी?
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए आवेदन फॉर्म और शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।
- लिखित या स्किल टेस्ट: आवश्यकता पड़ने पर पद से संबंधित बुनियादी ज्ञान को परखने के लिए एक छोटा टेस्ट लिया जा सकता है।
- वॉक-इन-इंटरव्यू: अंतिम चयन पूरी तरह से साक्षात्कार (Interview) में आपके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
इंटरव्यू के लिए आवेदन कैसे करें?
- विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल से आवेदन फॉर्म (अनेक्सचर-1) डाउनलोड करें और उसे साफ अक्षरों में पूरा भरें।
- फॉर्म के ऊपर अपनी एक नई पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और नीचे अपने हस्ताक्षर (Signature) करें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी का एक सेट बनाएं और उन्हें खुद सत्यापित (Self-attested) करें।
- 9 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे अपने भरे हुए फॉर्म और सभी मूल दस्तावेजों (Original Certificates) के साथ निर्धारित पते पर पहुंचें।
प्रशासनिक ब्लॉक, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, राजा पंचम सिंह मार्ग, आकाशवाणी के पास, ग्वालियर (मध्यप्रदेश)।
MP B.Ed Counseling 2026: काउंसलिंग शुरू, लेकिन कॉलेज और सीटों पर अब भी सस्पेंस
MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट
SI भर्ती री-एग्जाम 2021 के लिए सभी अभ्यर्थियों को करनी होगी KYC, 3.83 लाख अभ्यर्थियों का फ्री में होगा करेक्शन
सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari