सरकारी नौकरी: तीन नए टाइगर रिजर्व के लिए MP के वन विभाग में 1000 नौकरियां

Anjali Dwivedi | Oct 28, 2025, 15:53 IST
mp forest department
एमपी में तीन नए टाइगर रिजर्व बने हैं। इन रिजर्व के प्रबंधन के लिए वन विभाग में 1000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी में भर्ती शुरू होने वाली है। वन विभाग में किस पद पर नियुक्ति होगी? साथ ही पुरानी व्यवस्था में क्या बदलाव होंगे? पूरी जानकारी यहां देखें...

Job alert: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। राज्य के वन विभाग में 1000 नए पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी। यह भर्ती तीन नए टाइगर रिजर्व के लिए की जा रही है। इसमें रानी दुर्गावती, डॉ. विष्णु वाकणकर (रातापानी) और माधव टाइगर रिजर्व शामिल हैं।



वन विभाग में किस पद पर होगी नियुक्ति?

इस भर्ती में फील्ड डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर से लेकर नाकेदार और चतुर्थ श्रेणी के पदों को शामिल किया गया है। तीनों टाइगर रिजर्व के नए प्रबंधन के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।



नए टाइगर रिजर्व के लिए बदलेगा स्टाफ

तीनों Tiger Reserve पहले वन्यजीव अभयारण्य थे। अब रिजर्व बनने के बाद पुराने स्टाफ व्यवस्था को नए पदों के साथ मर्ज किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि नए सेटअप में पुराने पदों को जोड़कर कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।



रिजर्व में सुरक्षा, संचालन की नई जरूरतें

रिजर्व में बाघों की संख्या और सुरक्षा को देखते हुए स्टाफ की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रबंधन के मुताबिक, पुराने अभयारण्य में सेटअप काफी कम था। नए रिजर्व की जरूरत के हिसाब से ही अधिकारी और कर्मचारी रखे जाएंगे।



5 पॉइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  1. एमपी में वन विभाग में सरकारी भर्तियों का मौका है।
  2. तीन नए टाइगर रिजर्व के लिए 1000 नए पद बनाए जा रहे हैं।
  3. फील्ड डायरेक्टर से चतुर्थ श्रेणी तक भर्ती होगी।
  4. पुरानी व्यवस्था को नए सेटअप से मर्ज किया जाएगा।
  5. बाघों की सुरक्षा, रिजर्व का बेहतर संचालन ही मेन मकसद है।

क्षेत्रफल और रेंज में भी बदलाव

विभाग का कहना है कि इस बार रिजर्व के क्षेत्रफल में कई नए इलाके जोड़े गए हैं। ऐसे में बीट और रेंज का निर्धारण भी नए सिरे से होगा। इसके आधार पर ही अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।



क्या सरकार पुराने पदों को खत्म कर रही है?

नहीं, पुराने पदों को खत्म नहीं किया जा रहा है। बल्कि, नए पदों के साथ उन्हें जोड़कर नया सेटअप बनाया जा रहा है। ऐसे में स्टाफ की कमी नहीं होगी।



टाइगर रिजर्व में भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी?

वन विभाग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद विभाग पूरे सेटअप का ब्योरा जारी करेगा। इसके बाद आवेदन मांगे जाएंगे।



किन-किन रिजर्व में होंगी भर्तियां?

रानी दुर्गावती को दिसंबर 2023 में, डॉ. विष्णु वाकणकर को दिसंबर 2024 में और माधव को मार्च 2025 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।



क्या आरक्षित कोटे के लिए भी पद होंगे?

जी हां, नियमानुसार आरक्षित वर्गों के लिए भी पद होंगे। mp forest विभाग की लिस्ट जारी होने पर पूरी जानकारी सामने आएगी। एमपी के जो युवा government jobकी तलाश में हैं, उन्हें वन विभाग की भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। पदों की जानकारी के लिए वन विभाग की वेबसाइट देखते रहें। mp govt job news पाने के लिए द सूत्र हर खबरें जरूर पढ़ें।



FAQ

  1. एमपी वन विभाग की भर्ती कब शुरू होगी?
    जल्द ही विभाग आवेदन की तिथि और प्रक्रिया जारी करेगा।
  2. किन पदों पर नियुक्ति होगी?
    फील्ड डायरेक्टर, एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर, नाकेदार, चतुर्थ श्रेणी के पद।
  3. किस वर्ग को कितने पद मिलेंगे?
    आरक्षित वर्ग के लिए भी पद होंगे, पूरी जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, कल से आवेदन शुरु



IBM की मुफ्त AI ट्रेनिंग वाली वर्चुअल इंटर्नशिप 2025 में यूथ कैसे करें अप्लाई?





सरकारी नौकरी: EMRS में TGT, PGT के 7267 पदों पर वैकेंसी, आखिरी मौका जल्दी करें अप्लाई



बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर



Tags:
  • Job alert
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • mp forest
  • Tiger Reserve
  • टाइगर रिजर्व
  • एमपी वन विभाग
  • माधव टाइगर रिजर्व
  • mp govt job news