MP Jail Prahari Bharti 2026: एमपी में जेल प्रहरी बनने का सुनहरा मौका, यहां जानें परीक्षा का पैटर्न और फिजिकल टेस्ट की शर्तें
मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। राज्य का जेल विभाग हर साल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जेल प्रहरी के पदों पर नियुक्तियां करता है।
अगर आप भी खाकी वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां आपके काम की हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पढ़ाई, शारीरिक मापदंड और उम्र से जुड़ी कुछ तय शर्तों को पूरा करना बेहद जरूरी होता है।
इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल किताबें पढ़ना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको अपनी फिजिकल फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा। चयन प्रक्रिया मेनली दो मेजर स्टेजेस में पूरी होती है।
पहले फेज में उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होती है। दूसरे फेज में सफल उम्मीदवारों को मैदान पर उतरकर अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ और दौड़ का हुनर दिखाना पड़ता है। आइए इस भर्ती के बारे में जानें...
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
मध्य प्रदेश राज्य के एम्प्लॉयमेंट ऑफिस में आवेदक का एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना भी मेन कंडीशन है। अगर आपके पास रोजगार रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो आप आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे।
एज लिमिट रजिस्ट्रेशन
जेल प्रहरी बनने के लिए उम्मीदवार की मिनिमम एज 18 साल होनी चाहिए। जनरल केटेगरी के पुरुष आवेदकों के लिए अधिकतम उम्र 33 साल निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को नियमों के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की विशेष छूट दी जाती है। इन वर्गों के उम्मीदवार 38 साल की उम्र तक परीक्षा में बैठ सकते हैं।
परीक्षा का पूरा सिलेबस समझें
लिखित परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को कुल पांच प्रमुख विषयों पर मेनली ध्यान देना होता है। इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
सामान्य ज्ञान में मध्य प्रदेश के इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स पर ज्यादा फोकस रखें। गणित और विज्ञान के लिए बुनियादी बेसिक प्रश्नों का अभ्यास करना फायदेमंद रहता है।
भर्ती की ऑफिसियल नोटिफिकेशन, आंसर की और फिजिकल टेस्ट की तिथियों की जानकारी के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिसियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
फिजिकल टेस्ट के नियम
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट देना जरूरी होता है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ दो मिनट 50 सेकंड में पूरी करनी होती है। महिला उम्मीदवारों को यही दौड़ पूरी करने के लिए चार मिनट का समय मिलता है। दौड़ में पास होने के बाद ही उम्मीदवार को गोला फेंक का मौका दिया जाता है।
Shot put competition में पुरुष उम्मीदवारों को 7.260 किलोग्राम का भारी गोला 20 फीट दूर फेंकना होता है। वहीं महिला उम्मीदवारों को चार किलोग्राम का गोला 16 फीट दूर तक फेंकना जरूरी है। यह ध्यान रखें कि फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। इसमें पास होना जरूरी है, लेकिन इसके कोई अलग अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं।
फाइनल सिलेक्शन और मेरिट लिस्ट
दोनों चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यह मेरिट लिस्ट मेनली लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही बनाई जाती है। इसके बाद विभाग द्वारा उम्मीदवारों के ऑरिजिनल डाक्यूमेंट्स की गहन जांच की जाती है।
सभी कागजात और मेडिकल जांच में सही पाए जाने के बाद ही फाइनल जॉइनिंग दी जाती है। किसी भी अफवाह से बचने के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं।