BSF Jobs 2026: ग्रेजुएट जवानों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 1.12 लाख तक सैलरी, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
Kaushiki | Nov 12, 2026, 10:17 IST
BSF में सब-इंस्पेक्टर के 1167 पदों पर भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और सुरक्षा बलों में आगे बढ़ना चाहने वाले जवानों के लिए अच्छी खबर है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के कुल एक हजार 167 पदों पर रिक्रूटमेंट नोटिस जारी की है। इस भर्ती के तहत BSF के साथ CRPF, ITBP और SSB में भी पद भरे जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया आज 12 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए Central Armed Police Forces में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग सुरक्षा बलों के लिए पदों की संख्या तय की गई है। सबसे ज्यादा 430 पद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में हैं।
इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 377 पद रखे गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 235 पद और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। तो इस तरह इस भर्ती में कुल एक हजार 167 पद शामिल हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और इंस्टीटूशन से ग्रेजुएट होना जरूरी है। किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले एलिजिबल कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह भर्ती सर्विंग पर्सनेल के लिए निर्धारित शर्तों के आधार पर है। इसलिए उम्मीदवार के पास बेसिक ट्रेनिंग कम से कम चार साल की नियमित सेवा का अनुभव होना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार का सर्विस रिकॉर्ड भी साफ होना जरूरी है। यानी सेवा के दौरान उसका रिकॉर्ड निर्धारित नियमों के मुताबिक होना चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और सेवा से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए।
BSF Sub Inspector Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 साल रखी गई है। एज कैलकुलेशन 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवार की उम्र इस तारीख को निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए। आवेदन करने वाले जवानों को अपनी जन्मतिथि और सेवा से जुड़े डाक्यूमेंट्स की जानकारी सही भरनी होगी।
सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन के लिए पढ़ाई के साथ शारीरिक योग्यता भी जरूरी है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके अलावा उनका सीना 80 सेंटीमीटर और फुलाने पर 85 सेंटीमीटर होना जरूरी है।
महिला उम्मीदवारों के लिए मिनिमम लेंथ 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को Physical Test से भी गुजरना होगा। इसलिए लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक तैयारी करना भी जरूरी है।
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को Seventh Pay Commission के मुताबिक सैलेरी दिया जाएगा। सब-इंस्पेक्टर पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-6 निर्धारित है। इसके तहत मूल वेतन 35 हजार 400 रुपए से शुरू होकर एक लाख 12 हजार 400 रुपए प्रति माह तक हो सकता है।
इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। वेतन और सरकारी सुविधाओं के कारण यह भर्ती सुरक्षा बलों में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले जवानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
सब-इंस्पेक्टर भर्ती की Selection Process मुख्य रूप से दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर-बेस्ड रिटेन एग्जामिनेशन देनी होगी। यह परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा कुल 200 नंबर का होगा। उम्मीदवारों को प्रश्न हल करने के लिए तीन घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
इसके बाद अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) कराया जाएगा। उम्मीदवारों के जरूरी डाक्यूमेंट्स की जांच यानी Document Verification भी की जाएगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। भर्ती में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 12 नवंबर 2026 से निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें। समय रहते अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
चार सुरक्षा बलों में भरे जाएंगे पद
इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 377 पद रखे गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 235 पद और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। तो इस तरह इस भर्ती में कुल एक हजार 167 पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन ?
इसके अलावा उम्मीदवार का सर्विस रिकॉर्ड भी साफ होना जरूरी है। यानी सेवा के दौरान उसका रिकॉर्ड निर्धारित नियमों के मुताबिक होना चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और सेवा से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए।
एज लिमिट कितनी है ?
फिजिकल एलिजिबिलिटी भी जरूरी
महिला उम्मीदवारों के लिए मिनिमम लेंथ 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को Physical Test से भी गुजरना होगा। इसलिए लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक तैयारी करना भी जरूरी है।
हर महीने कितनी मिलेगी सैलेरी
इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। वेतन और सरकारी सुविधाओं के कारण यह भर्ती सुरक्षा बलों में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले जवानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
कैसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन
इसके बाद अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) कराया जाएगा। उम्मीदवारों के जरूरी डाक्यूमेंट्स की जांच यानी Document Verification भी की जाएगी। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। भर्ती में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के Recruitment सेक्शन में जाकर सब-इंस्पेक्टर (GD) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन खोलें।
- आवेदन के लिए नया रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पढ़ाई, सेवा का अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- अपनी फोटो, साइन और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
- BSF सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। - इस भर्ती में कुल कितने पदों पर आने वाली नियुक्तियां की जाएंगी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,167 पदों की नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें सबसे ज्यादा 430 पद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में हैं। - आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की किन योग्यताओं का ध्यान रखना होगा?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार के पास चार साल की नियमित सेवा का अनुभव और साफ सर्विस रिकॉर्ड होना चाहिए।
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
By Umeshwari Baghel
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
By Aman Vaishnav
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
By Harish Divekar