वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Nov 12, 2026, 08:09 IST
Share
निर्वाचन आयोग आज से मप्र समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का अभियान शुरू कर रहा है। इससे 5.86 करोड़ कटे हुए मतदाताओं को फिर से मौका मिलेगा।
निर्वाचन आयोग आज से मप्र समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का अभियान शुरू कर रहा है। इससे 5.86 करोड़ कटे हुए मतदाताओं को फिर से मौका मिलेगा।

क्या आपका नाम भी पिछली बार वोटर लिस्ट से कट गया था? यदि हां तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अभी भी अपना नाम लिस्ट में शामिल करवा सकते हैं। साथ ही जो लोग पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, उनके लिए भी यह बढ़िया अवसर है। निर्वाचन आयोग ने देश के करीब 6 करोड़ लोगों को फिर से अपना नाम जुड़वाने का मौका दिया है।

आज यानी गुरुवार, 12 नवंबर से मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के दरवाजे खुल रहे हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह पूरा अभियान क्या है और इसका असर किन-किन राज्यों पर पड़ने वाला है।

स्पेशल समरी रिवीजन की शुरुआत

निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) आज से देश भर में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) अभियान की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित क्षेत्रों में गुरुवार से ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि उत्तर प्रदेश के लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वहां यह काम 5 दिन बाद शुरू किया जाएगा।

SIR (special intensive revision) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। वहीं अंतिम मतदाता सूची के जो आंकड़े सामने आए, उनके मुताबिक यह संख्या घटकर 58.71 करोड़ ही रह गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि करीब 5.86 करोड़ मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं।

सत्यपान प्रक्रिया पर उठ सकते हैं सवाल

अब इस नए अभियान में दो बहुत ही दिलचस्प बातें देखने को मिलेंगी। पिछली बार हटाए गए लोगों में से बड़ी संख्या में लोग वापस अपना नाम सूची में जुड़वाते हैं, तो पिछली (SIR) की सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठना तय है।

वहीं दूसरी तरफ अगर नाम जुड़वाने वालों की संख्या कम रहती है, तो यह देखना बहुत जरूरी हो जाएगा कि कहीं सही और पात्र लोग इस पुनरीक्षण प्रक्रिया से बाहर तो नहीं छूट रहे हैं। खास तौर पर बिहार और बंगाल में दोबारा जुड़ने वाले वोटर्स का आंकड़ा बहपत अहम रहने वाला है।

राज्यवार समझें किस राज्य में कितने वोटर कम हुए

पिछली प्रक्रिया के दौरान देश के कई बड़े राज्यों में लाखों-करोड़ों की संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटे थे। आइए नीचे दिए गए प्वाइंट्स में देखते हैं कि किस राज्य में कितने वोटर्स घटे थे...

  • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): यहां सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ वोटर कम हुए थे।
  • तमिलनाडु (Tamil Nadu): इस राज्य में 74.07 लाख मतदाताओं के नाम घटे थे।
  • गुजरात (Gujarat): यहां 68.13 लाख वोटर्स के नाम कम हुए थे।
  • पश्चिम बंगाल (West Bengal): बंगाल में 61.78 लाख मतदाता सूची से बाहर हुए थे।
  • बिहार (Bihar): यहां 47.77 लाख वोटर्स की संख्या कम हुई थी।
  • मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh): मप्र में 34.25 लाख मतदाता कम हुए थे।
  • राजस्थान (Rajasthan): यहां 33.65 लाख वोटर्स घटे थे।
  • छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh): इस राज्य में 25.00 लाख मतदाताओं के नाम कम हुए थे।
  • पंजाब (Punjab): यहां 13.60 लाख वोटर्स की संख्या घटी थी।
  • अन्य राज्य (Other States): बाकी अन्य राज्यों को मिलाकर कुल 23.64 लाख वोटर्स कम हुए थे।
  • कुल आंकड़ा (Total Figure): सभी को मिलाकर कुल 5.86 करोड़ मतदाता कम हुए थे।
मोहन यादव की यूपी में एंट्री: 2027 चुनाव के लिए 71 सीटों की कमान, अखिलेश यादव को देंगे सीधी टक्कर | Mohan Yadav's Entry in UP: Command of 71 Seats for 2027 Elections, Direct Challenge to Akhilesh Yadav
ओबीसी वोटर को साधेंगे मोहन यादव, यूपी चुनाव 2027 में 71 सीटों की जिम्मेदारी संभाली
11 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। वे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके घर पर घेरने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार वे 71 सीटों पर प्रचार के लिए उतरने की तैयारी में हैं। अभियान की शुरुआत वाराणसी से हो चुकी है।

यूपी में बदली तारीख और 2027 चुनावों का बनेगा आधार

उत्तर प्रदेश में 5 दिन खिसकी तारीख

उत्तर प्रदेश में मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन पहले 12 तारीख को होना था। अब यह 17 नवंबर को किया जाएगा। इसी वजह से वहां दावे और आपत्तियां दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया 5 दिन आगे खिसक गई है।

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी

यह अभियान आने वाले समय की राजनीति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों के चुनावों के लिए एसएसआर (SSR) की अंतिम सूची, जो 4 जनवरी 2027 को आएगी वही मुख्य आधार बनेगी।

MP में SIR पर घमासान: भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप, कांग्रेस ने मांगी सूची की जानकारी | SIR tussle in MP: BJP accuses Rahul Gandhi, Congress seeks list details
MP में SIR को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप, कांग्रेस ने मांगा हिसाब
05 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है। गुरुवार को भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाए।

Tags:
  • Election Commission of India
  • निर्वाचन आयोग
  • मतदाता सूची
  • 2027 में विधानसभा चुनाव
  • special intensive revision
  • स्पेशल समरी रिवीजन
  • विधानसभा चुनाव
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...

By Aman Vaishnav

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल

By Aman Vaishnav

Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई

By Sandeep Kumar

डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

By Amresh Kushwaha

सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला

By Sandeep Kumar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को 3 पुरस्कार: बिल्हा देश में नंबर-1, जानें रायपुर और बिलासपुर को कौन सा नंबर मिला
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

By Amresh Kushwaha

MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश