दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Nov 12, 2026, 09:42 IST
सीएम मोहन यादव 12 नवंबर को दिल्ली, यूपी के बरेली-पीलीभीत और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार, 12 नवंबर को नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के व्यस्त दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह नई दिल्ली में वीसी के जरिए अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक नई उत्पादन इकाई का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम उत्तराखंड के खाटीमा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही सीएम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक: मुख्यमंत्री नई दिल्ली में महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होंगे।
- सुबह 10:45 से 11:10 बजे तक: वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) के माध्यम से अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में तैयार हुई एक नई उत्पादन इकाई का लोकार्पण करेंगे।
- सुबह 11:40 बजे: दिल्ली के कार्यक्रम खत्म करने के बाद वे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचेंगे।
दोपहर में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का दौरा
- दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक: वे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:55 से 01:20 बजे तक: बरेली एयरपोर्ट से सीएम उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खाटीमा स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे।
- दोपहर 01:25 से 01:30 बजे तक: इसके बाद सीएम हेलीपेड से खाटीमा के नगला तराई पहुंचेंगे।
- दोपहर 01:35 से 03:00 बजे तक: मुख्यमंत्री नगला तराई (खाटीमा) में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
शाम को पीलीभीत कार्यक्रम और भोपाल वापसी
- दोपहर 03:05 से 03:10 बजे तक: वे नगला तराई (खाटीमा) से वापस हेलीपेड लोहिया हेड पहुंचेंगे।
- दोपहर 03:15 से 03:30 बजे तक: सीएम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधो टांडा स्थित हेलीपेड साक्षी आश्रम अमरीपुर टी. पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 05:00 से 05:20 बजे तक: पीलीभीत का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम वापस बरेली जिले के एयरपोर्ट पर आएंगे।
- शाम 05:30 से 06:55 बजे तक: बरेली एयरपोर्ट से सीएम सीधे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
- शाम 07:10 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से सीएम मोहन यादव अपने निवास पर पहुंच जाएंगे।
विशेष विमान से भोपाल जा रहे हैं मुख्यमंत्री साय, जानिए क्यों खास है आज का यह एक दिवसीय दौरा
By Umeshwari Baghel
वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत
By Aman Vaishnav
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मध्य प्रदेश के 9 शहरों ने जीते 8 अवॉर्ड, भोपाल इन कारणों से टॉप लिस्ट से हुआ बाहर...
By Aman Vaishnav
NEWS STRIKE: BJP नेताओं के करीबियों की दबंगई पर कौन लगाएगा लगाम? दो घटनाओं ने खड़े किए बड़े सवाल
By Harish Divekar
Weather Update: दिन में गर्मी और रात में सिहरन, एमपी-सीजी में साफ रहेगा आसमान, राजस्थान में इस दिन बरसेंगे बादल
By Aman Vaishnav
डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, 4 महीने बाद घर से गायब! ससुर बोले- 50 हजार कैश और जेवर भी ले गई
By Sandeep Kumar
सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं, दुबले-पतले लोगों को भी हाई BP का खतरा, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
By Amresh Kushwaha