MP बिजली विभाग में भर्ती: 222 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून लास्ट डेट

Manya Jain | May 24, 2026, 18:38 IST
MPEZ Jabalpur bharti
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 222 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

बिजली विभाग (mpez bharti) ने विभिन्न ट्रेड और इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 222 पदों को भरा जाएगा, जिसमें आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री धारक शामिल हैं।



आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होगी और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 तय की गई है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर होगी। इसमें कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है, यह पूरी तरह निशुल्क है।



पदों की जानकारी

कंपनी ने कुल 222 पदों को योग्यता के आधार पर तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है।



1. आईटीआई अप्रेंटिस (ITI Apprentices) - कुल 150 पद

  • कोपा (COPA): 55 पद (स्टाइपेंड: 10 हजार 560 प्रति माह)
  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 83 पद (स्टाइपेंड: 11 हजार प्रति माह)
  • स्टैनोग्राफर - हिंदी: 12 पद (स्टाइपेंड: 10 हजार 560 प्रति माह)

2. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice) - कुल 38 पद

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 22 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 03 पद
  • कॉमर्स और अकाउंट्स (B.Com): 13 पद
  • स्टाइपेंड: 12 हजार 300/- प्रति माह

3. डिप्लोमा अप्रेंटिस (Diploma Apprentice) - कुल 34 पद

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 14 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 03 पद
  • आईटी / कंप्यूटर साइंस: 16 पद
  • स्टाइपेंड: ₹10,900/- प्रति माह

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • ITI पद के लिए: संबंधित ट्रेड (COPA/Electrician/Steno) में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • Diploma पद के लिए: इलेक्ट्रिकल, सिविल या कंप्यूटर साइंस में 3 सालीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • Graduate पद के लिए: संबंधित विषय में बी.ई / बी.टेक (BE/B.Tech) या कॉमर्स स्ट्रीम में बी.कॉम (B.Com) की डिग्री होनी चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/01/2026)

  • ITI अप्रेंटिस: न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल।
  • डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस: न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation): अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। वहीं, दिव्यांग (PWD) आवेदकों को 10 साल की राहत दी जाएगी।

आवेदन करने का तरीका

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया हाइब्रिड है। इसका मतलब है कि आपको पहले ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) करना होगा और फिर ऑफलाइन फॉर्म भरकर जमा करना होगा।



ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण

  • ITI उम्मीदवार: सबसे पहले www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना प्रोफाइल 100% पूरा करें।
  • डिप्लोमा और डिग्री उम्मीदवार: आपको नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के पोर्टल www.nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आधिकारिक फॉर्म डाउनलोड करना

ऑनलाइन पंजीकरण के बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.mpez.co.in पर जाएं और वहां से निर्धारित आवेदन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।



ऑफलाइन फॉर्म जमा करना

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को साफ अक्षरों में भरें। इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे 10वीं की मार्कशीट, तकनीकी डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की रसीद) को साथ अटैच करें।



इस पूरे आवेदन सेट को आप खुद जाकर या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जबलपुर स्थित सीटीआई (CTI) कार्यालय में अंतिम तिथि 25 जून 2026 से पहले जमा कर दें।



ITI Apprentice



Graduate Apprentice, Diploma Apprentice



Official Website



ये भी पढ़ें...



सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट



NITTTR Bhopal Bharti: अप्रेंटिस के पदों पर सीधी भर्ती, कल है लास्ट डेट



कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन



मध्यप्रदेश बिजली विभाग भर्ती: ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए एमपी सरकारी नौकरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • मध्यप्रदेश बिजली विभाग भर्ती
  • mpez bharti