NITTTR Bhopal Bharti: अप्रेंटिस के पदों पर सीधी भर्ती, कल है लास्ट डेट
Manya Jain | May 17, 2026, 16:33 IST
NITTTR Bhopal Bharti
NITTTR भोपाल भर्ती 2026 के तहत ग्रेजुएट और टेक्निकल अप्रेंटिस के 18 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना परीक्षा मेरिट से चयन होगा। आखिरी तारीख 25 मई 2026 है।
भोपाल में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR)भोपाल ने अप्रेंटिसशिप के लिए नई भर्ती निकाली है। यह शानदार मौका ग्रेजुएट और टेक्निकल अप्रेंटिस वाले छात्रों के लिए है। संस्थान ने अलग-अलग विषयों में कुल 18 पद खाली घोषित किए हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मई 2026 है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
इस सरकारी भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा भी नहीं ली जाएगी। आपका चयन सीधे शैक्षणिक योग्यता की मेरिट और इंटरव्यू से होगा।
इस भर्ती अभियान (Recruitment Drive) के माध्यम से कुल18 पदोंपर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
NITTTR वैकेंसी 2026 (NITTTR Vacancy 2026)के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना होगा।
चयनित उम्मीदवारों कोNITTTR जॉब वैकेंसी 2026 (Govt Jobs 2026 )के नियमों के तहत मंथली स्टाइपेंड (Stipend) दिया जाएगा। यह भुगतान भारत सरकार के उन नियमों के अनुसार होगा जो बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग,मुंबई (BOAT - Western Region) द्वारा निर्धारित किए गए हैं। यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग केवल एक साल की अवधि के लिए होगी।
Notification PDF
Official Website
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मई 2026 है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
इस सरकारी भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा भी नहीं ली जाएगी। आपका चयन सीधे शैक्षणिक योग्यता की मेरिट और इंटरव्यू से होगा।
पदों की जानकारी
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice):यह पद उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने किसी भी सामान्य या तकनीकी विषय में अपनी स्नातक (Degree) की पढ़ाई पूरी की है।
- टेक्नीकल अप्रेंटिस (Technical Apprentice):यह पद उन युवाओं के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग या तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा (Diploma) किया है।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए योग्यता
- इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री (B.E./ B.Tech) होनी चाहिए।
- यासामान्य स्ट्रीम जैसे विज्ञान,कला और वाणिज्य (Science,Arts,Commerce) में डिग्री (B.A./ B.Sc./ B.Com / BBA / BCA) उत्तीर्ण उम्मीदवार भी इसके लिए पूरी तरह पात्र हैं।
2. टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (Board of Technical Education) से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- यह डिप्लोमा 10वीं के बाद 3 साल का या फिर 12वीं के बाद 2 साल का होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु:14 साल
- अधिकतम आयु:30 साल
आयु सीमा में छूट
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST):अधिकतम आयु सीमा में 05 साल की छूट मिलेगी।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC):नियमानुसार 03 साल की छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी
जरूरी तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 04 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 04 मई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 मई 2026
- आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए ₹0/- (निशुल्क)
चयन प्रक्रिया
- मेरिट लिस्ट (Merit List):आवेदकों द्वारा उनकी डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक प्रारंभिक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- साक्षात्कार (Interview):मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):अंतिम चयन से पहले सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत डाक्यूमेंट्स की बारीकी से जांच की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले NITTTR भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट या अप्रेंटिसशिप लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण (Registration) करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- अपने जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट,जाति प्रमाण पत्र,फोटो,सिग्नेचर और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी ध्यानपूर्वक अपलोड करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी कॉलम को एक बार अच्छी तरह जांच लें ताकि कोई गलती न हो।
Notification PDF
Official Website
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 28 मई से शुरू होंगे HAL के वॉक-इन-इंटरव्यू, ऐसे करें आवेदन
Gujarat High Court Vacancy: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी
12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari