MPPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 फरवरी से आवेदन शुरू

Manya Jain | Feb 05, 2026, 13:48 IST
mppsc assistant town planner vacancy mp sarkari naukri
MPPSC ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती निकाली है। एमपी के युवाओं के लिए यह गजटेड सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है। आवेदन 20 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे।

MPPSC ने मध्य प्रदेश के युवाओं को बड़ा मौका दिया है। प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। शहरी विकास विभाग ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है। यहां असिस्टेंट टाउन प्लानर के कई पद खाली हैं। ये सभी पद पूरी तरह स्थायी और सुरक्षित हैं।



यह गजटेड क्लास-2 श्रेणी की बहुत बड़ी पोस्ट है। यह नौकरी आपके करियर (Latest Sarkari Naukri) को नई पहचान देगी। समाज में इस पद का बहुत मान-सम्मान होता है। एमपी के युवाओं के लिए यह शानदार खबर है। इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आवेदन (govt jobs 2026) कर सकते हैं।



जरूरी डेट्स

  • आवेदन की शुरूआत: 20 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि और फीस भुगतान: 19 मार्च, 2026
  • परीक्षा की तिथि (Exam Date): 20 सितंबर, 2026

पदों की जानकारी

वर्ग (Category)पदों की संख्या
अनारक्षित (Unreserved)10
ओबीसी (OBC)11
एससी (SC)06
एसटी (ST)08
ईडब्ल्यूएस (EWS)04
कुल पद39

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती (mppsc vacancy) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना जरूरी है।



शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  1. प्लानिंग (Planning) में 4 साल की बैचलर डिग्री।
  2. या, प्लानिंग में मास्टर्स डिग्री (Master’s Degree in Planning)।
  3. उम्मीदवार का एआईटीपी (AITP) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल
  • मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/Women) को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

क्या होते है AITP?

ITPI का यह सर्टिफिकेट बहुत कीमती माना जाता है। यह भारत में टाउन प्लानर बनने की मान्यता देता है। इससे आपकी पेशेवर योग्यता और विशेषज्ञता साबित होती है। यह शहरी विकास के कामों में बहुत मददगार है। योजना बनाने और तकनीकी ज्ञान के लिए यह जरूरी है।



AITP CERTIFICATE


सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 56 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपए प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी। यह सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-12 का पद है।



चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam): उम्मीदवारों की पहली छंटनी लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी।
  2. साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  3. मेरिट लिस्ट: दोनों चरणों के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

लिखित परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)

परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे, जो 400 अंकों के लिए होंगे।



  • भाग 1 (टाउन प्लानिंग): 300 अंक (विषय आधारित प्रश्न)
  • भाग 2 (सामान्य अध्ययन): 100 अंक (MP GK और सामान्य ज्ञान)

आवेदन कैसे करें?

  1. MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Apply Online' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. 'Assistant Town Planner Recruitment 2026' के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें।
  8. सबमिट करने के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें...



दिल्ली हाई कोर्ट में वैकेंसी, 152 पदों पर ग्रेजुएट्स करें अप्लाई



बिहार पुलिस में जानें की कर लें तैयारी ? ASI Operator पदों पर भर्ती शुरू



GDS Vacancy में कितनी मिलती है सैलरी, जानें पोस्ट और फायदे



बिना परीक्षा और इंटरव्यू के मिलेगी सरकारी नौकरी, बस करना होगा ये काम



Tags:
  • MPPSC
  • mppsc vacancy
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026