ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए NHPC Vacancy 2026, हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड
Latest Sarkari Naukri. एनएचपीसी (NHPC) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। सरकारी कंपनी में काम (govt jobs 2026) सीखने का यह बहुत अच्छा मौका है। कुल 182 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आईटीआई और डिप्लोमा पास युवा इसके लिए पात्र हैं।
ग्रेजुएट छात्र भी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। आपको हर महीने 15 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन करने की प्रक्रिया आज 15 अप्रैल से शुरू होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 मई तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार एनएचपीसी की वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर अप्लाई करें।
पदों की जानकारी
- धौलीगंगा पावर स्टेशन (उत्तराखंड): 16 पद (सिविल, इलेक्ट्रिकल, फार्मेसी आदि)
- तीस्ता VI प्रोजेक्ट (सिक्किम): 17 पद (HR, PR, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल आदि)
- उरी पावर स्टेशन (J&K): 31 पद (मैकेनिक, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन आदि)
- सुबनसिरी लोअर प्रोजेक्ट (अरुणाचल प्रदेश): 32 पद (सिविल, मैकेनिकल, वेल्डर आदि)
- चमेरा-II और पार्वती-II (हिमाचल प्रदेश): कुल 52 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड में B.E./B.Tech./B.Sc. (इंजीनियरिंग) या संबंधित डिग्री (जैसे B.Com, BBA, B.P.T)।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: संबंधित विषय (जैसे सिविल, इलेक्ट्रिकल, नर्सिंग, फार्मेसी) में डिप्लोमा।
- ITI अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा) में ITI सर्टिफिकेट।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 30 साल
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
स्टाइपेंड और DBT लाभ
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15 हजार रुपए हर महीने
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: 13 हजार 500 रुपए हर महीने
- ITI अप्रेंटिस: 12 हजार रुपए हर महीने
- नोट: ग्रेजुएट उम्मीदवारों को 4,500 और डिप्लोमा उम्मीदवारों को 4 हजार रुपए की अतिरिक्त DBT सहायता सरकार द्वारा दी जाती है (उपरोक्त राशि में शामिल)। इसके लिए आपका बैंक खाता आधार से सीड होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
NHPC में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट (Merit) पर आधारित है:
- ग्रेजुएट: 10वीं (20%) + 12वीं/डिप्लोमा (20%) + ग्रेजुएशन (60%)
- डिप्लोमा/ITI: 10वीं (30%) + डिप्लोमा/ITI (70%)
आवेदन कैसे करें?
- ग्रेजुएट/डिप्लोमा छात्र nats.education.gov.in (NATS) पर पंजीकरण करें।
- ग्रेजुएट/डिप्लोमा छात्र nats.education.gov.in (NATS) पर पंजीकरण करें।
- 'Engagement of Apprentice' लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक डाक्यूमेंट्स (10वीं मार्कशीट, डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
- 'Engagement of Apprentice' लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक डाक्यूमेंट्स (10वीं मार्कशीट, डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें...
MPSC Recruitment 2026: पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत 552 पदों पर भर्ती
MP Central Bank of India Vacancy: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी
SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया
Indian Navy Bharti 2026: सुरों के शौकीनों के लिए नौसेना में नौकरी