Indian Navy Bharti 2026: सुरों के शौकीनों के लिए नौसेना में नौकरी, ऐसे करें अप्लाई
Anjali Dwivedi | Apr 12, 2026, 12:59 IST
indian navy
भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) 02/2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दसवीं पास और संगीत का ज्ञान रखने वाले अविवाहित उम्मीदवार 26 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल पर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने संगीत के शौकीन युवाओं के लिए भर्ती का शानदार अवसर निकाला है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर एमआर (संगीतकार) - 02/2026 बैच के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देश की सेवा के साथ-साथ संगीत में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ा मौका है।
इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
अग्निवीरों को आकर्षक मासिक पैकेज के साथ वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाएगी:
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से पांच चरणों में पूरी होगी:
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आयु सीमा में मिली बड़ी छूट, करें आवेदन
अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन
महिला अग्निवीर भर्ती: सेना में जाने का मौका, ये है आवेदन से चयन तक की प्रक्रिया
अग्निवीर भर्ती 2026: चंबल अंचल में दोगुनी हुई वैकेंसी, 1800 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
Indian Navy Musician Vacancy 2026 की जरूरी डिटेल्स
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती निकाय | भारतीय नौसेना (Indian Navy) |
| पद का नाम | अग्निवीर एमआर (संगीतकार) |
| बैच | 02/2026 |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं पास) या उसके समकक्ष होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार को संगीत की बेहतर समझ, लय, सुर और गायन में सटीकता होनी चाहिए।
- भारतीय या विदेशी मूल के वाद्य यंत्र (Instruments) बजाने का ज्ञान होना चाहिए।
- शास्त्रीय संगीत के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से अनुभव प्रमाण पत्र और अंतरराष्ट्रीय बोर्ड (जैसे ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन) से सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
- दौड़ (पुरुष): 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में।
- दौड़ (महिला): 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में।
- इसके अलावा उठक-बैठक, पुश-अप्स और सिट-अप्स भी क्वालीफाई करने होंगे।
सैलरी पैकेज (Service Pay)
- प्रथम वर्ष: 30 हजार रुपए हर महीने
- द्वितीय वर्ष: 33 हजार रुपए हर महीने
- तृतीय वर्ष: 36 हजार 500 रुपए हर महीने
- चतुर्थ वर्ष: 40 हजार रुपए हर महीने
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों के आधार पर छंटनी।
- शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT): दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियां।
- लिखित परीक्षा: सामान्य ज्ञान और योग्यता की जांच।
- संगीत क्षमता परीक्षण: वाद्य यंत्र और गायन का प्रैक्टिकल टेस्ट।
- मेडिकल टेस्ट: अंतिम चयन से पूर्व चिकित्सा परीक्षण।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- Registration लिंक पर क्लिक करें और AMR MR Musician विकल्प चुनें।
- आधार या सरकारी फोटो आईडी के माध्यम से अपना प्रोफाइल बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से Login करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- लेटेस्ट फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
जरूरी डेट्स (Important Dates)
- आवेदन प्रारंभ: 11 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आयु सीमा में मिली बड़ी छूट, करें आवेदन
अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन
महिला अग्निवीर भर्ती: सेना में जाने का मौका, ये है आवेदन से चयन तक की प्रक्रिया
अग्निवीर भर्ती 2026: चंबल अंचल में दोगुनी हुई वैकेंसी, 1800 पदों पर होगी भर्ती
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj