असम पंचायत विभाग में बंपर भर्ती, 1508 पदों पर ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका

Manya Jain | Feb 23, 2026, 19:27 IST
pnrd assam recruitment 2026 sarkari naukri
असम के युवाओं के लिए पंचायत विभाग में 1508 पदों पर नौकरी का मौका है। कंप्यूटर असिस्टेंट और ग्राम रोजगार सहायक जैसे पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

असम में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में भर्ती (Latest Sarkari Naukri) निकली है। साल 2026 की यह सबसे बड़ी भर्ती (govt jobs 2026) नोटिफिकेशन है। इसके जरिए कुल 1508 पद भरे जाएंगे। यह सभी नियुक्तियां संविदा या कॉन्ट्रैक्ट पर होंगी।



इसमें कंप्यूटर असिस्टेंट और इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं। ग्राम रोजगार सहायक के लिए भी पद निकाले गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरें।



पदों की जानकारी

  • एक्रिडिटेड इंजीनियर (Accredited Engineer): 302 पद
  • कंप्यूटर असिस्टेंट (Computer Assistant): 302 पद
  • ग्राम रोजगार सहायक (Gram Rozgar Sahayak): 483 पद
  • ग्राम पंचायत समन्वयक (Gram Panchayat Coordinator): 421 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एक्रिडिटेड इंजीनियर के लिए आपके पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर (DCA) की बेसिक जानकारी जरूरी है। आपको मोबाइल एप्लिकेशन चलाने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।



अन्य पदों के लिए योग्यता ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 50% नंबर होने चाहिए। किसी भी विषय से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA) अनिवार्य है। ग्राम रोजगार सहायक और कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए यही नियम हैं।



आयु सीमा और छूट



उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल, OBC/MOBC को 3 साल और विकलांग (PH) उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।



सैलरी और चयन प्रक्रिया

मासिक वेतन (Monthly Salary):



  • एक्रिडिटेड इंजीनियर: 18 हजार रुपए प्रति माह।
  • अन्य सभी पद: 15 हजार रुपए प्रति माह।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)



  1. लिखित परीक्षा (Written Examination): यह OMR आधारित होगी और कुल 75 अंकों की होगी। ध्यान रहे, इसमें गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
  2. साक्षात्कार (Viva-Voce): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 25 अंकों के मौखिक साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • PNRD असम की आधिकारिक वेबसाइट rural.assam.gov.in पर जाएं।
  • "Recruitment" सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, डिप्लोमा/डिग्री सर्टिफिकेट) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फोटो रंगीन और सफेद बैकग्राउंड वाला होना चाहिए। हस्ताक्षर नीली या काली स्याही से किए होने चाहिए।
  • आवेदन सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें...



सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गोवा SSC लाया 722 पदों पर भर्ती शुरू



JPSC Lecturer Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने 349 पदों पर भर्ती



सरकारी स्वास्थ्य विभाग में करना है काम, तो JKSSB Vacancy में करें आवेदन



एमपी सरकारी नौकरी: लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में 770 पदों पर आवेदन शुरू





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026