Railway Recruitment 2026: 17 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन

Manya Jain | Apr 04, 2026, 21:16 IST
Share
Railway Recruitment 2026
Railway Recruitment 2026

रेलवे भर्ती 2026: भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन और ALP के हजारों पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल गई है। RRB जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।

भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साल 2026 आपके लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। रेल मंत्रालय ने हजारों पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी दे दी है। टेक्नीशियन और असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर ये भर्तियाँ होंगी।

देश के कुशल युवाओं को रोजगार के बेहतरीन मौके मिलेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि मौका हाथ से न निकले। सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रेलवे में करियर बनाने का यह आपके पास सबसे शानदार मौका है।

पदों की जानकारी

रेलवे बोर्ड ने 2026 के लिए टेक्नीशियन के कुल 6 हजार 565 पदों पर भर्ती की अनुमति की है। बोर्ड ने सभी रेलवे जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स से खाली पदों का ब्यौरा एक हफ्ते के अंदर भेजने के निर्देश दिए हैं।

इतनी कैटेगिरी में होगी भर्ती

यह भर्ती कुल 39 अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सभी श्रेणियों के पदों को एकीकृत किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और मेडिकल मानकों (Medical Standards) के आधार पर संबंधित जोन में नियुक्त किया जाएगा।

जोन-वाइज टेक्नीशियन पदों की लिस्ट

  • दक्षिण रेलवे (Southern Railway) में 785
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) में 701
  • दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में 576
  • पश्चिम रेलवे (Western Railway) में 544 पद
  • उत्तर रेलवे (Northern Railway) में 548 पद
  • मध्य रेलवे (Central Railway) में 870 पद
  • दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) में 368 पद
  • उत्तर मध्य रेलवे (NCR) में 268 पद
  • इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में 236 पद
  • पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) 231 पद
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में 240 पद
  • उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) में 199 पद
(अन्य जोनों जैसे पूर्व तटीय रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे में भी 150 से अधिक पद रिक्त हैं।)

असिस्टेंट लोको पायलट के 11 हजार 127 पद

टेक्नीशियन के अलावा, रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11 हजार 127 पदों पर भी बंपर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया जा चुका है और यह उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका है जो लोकोमोटिव संचालन (Locomotive Operation) के क्षेत्र में जाना चाहते हैं।

  • ALP आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 मई 2026
  • टेक्नीशियन नोटिफिकेशन: जल्द ही (संभावित अप्रैल-मई 2026)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

रेलवे भर्ती 2026 (Railway Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

टेक्नीशियन: उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए 12वीं (विज्ञान संकाय) पास भी पात्र हो सकते हैं।

ALP: मैट्रिकुलेशन (10वीं) के साथ आईटीआई (NCVT/SCVT) या मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री।

आयु सीमा

सामान्यतः 18 से 30-33 साल (श्रेणी के अनुसार आयु में छूट देय होगी)।

चयन प्रक्रिया

  • CBT-1: कंप्यूटर आधारित प्रारंभिक परीक्षा।
  • CBT-2: ट्रेड-विशिष्ट और तकनीकी ज्ञान की परीक्षा।
  • मेडिकल टेस्ट: रेलवे के कड़े मेडिकल मानकों का पालन अनिवार्य।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: मूल प्रमाण पत्रों की जांच।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • अपने संबंधित आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट Indian Railwaysपर जाएं।
  • "New Registration" पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें।
  • पद का चुनाव करें और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये खबरें भी पढ़ें...

CBSE Board ने किया सिलेबस में बदलाव, AI के साथ अब ये 3 लैंग्वेज होंगे मैंडेटरी

CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी

MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर

Tags:
  • Railway Recruitment
  • Southern Railway
  • RRB
  • रेलवे भर्ती
  • असिस्टेंट लोको पायलट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई