Sainik School Recruitment : सैनिक स्कूल में टीचर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Apr 24, 2025, 19:21 IST
sainik school recruitment
उत्तर प्रदेश के अमेठी सैनिक स्कूल में 10वीं पास से लेकर पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2025 है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित सैनिक स्कूल में विभिन्न शिक्षक पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो शिक्षण क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।



इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन मोड या डाक के माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती में पीजीटी, टीजीटी, लैब सहायक, वार्ड बॉय, और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को केवल वेतन मिलेगा और अन्य भत्तों का कोई प्रावधान नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2025 है।



पदों की जानकारी

  • पीजीटी (अंग्रेजी)
  • पीजीटी (कंप्यूटर साइंस)
  • पीजीटी (रसायन विज्ञान)
  • टीजीटी (सामाजिक विज्ञान)
  • टीजीटी (सामान्य विज्ञान)
  • लैब सहायक (रसायन विज्ञान)
  • लैब सहायक (जीव विज्ञान)
  • वार्ड बॉय
  • एलडीसी

ये भी पढ़ें...BPL वर्ग के लोगों को CM आर्थिक कल्याण योजना के तहत सरकार से मिलती है फाइनेंशियल हेल्प



एलिजिबिलिटी

  • वार्ड बॉय और एलडीसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए: एमबीबीएस की योग्यता मांगी गई है।
  • अन्य पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों को पात्र माना जाएगा।

ये भी पढ़ें...MeitY Internship 2025: भारतीय छात्रों के लिए फ्री में ब्लॉकचैन और AI में काम करने का मौका



चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का प्रदर्शन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाए। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, और फिर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।



ये भी पढ़ें...SSC New Rule : SSC का बड़ा आदेश, सरकारी नौकरी परीक्षा में जरूरी है बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन



आवेदन कैसे करें

  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरें और इसे संबंधित दस्तावेजों के साथ भेजें।
  • यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया जा रहा है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन पत्र और डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा।
  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवश्यक है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है।
  • आवेदन पत्र के साथ स्वसत्यापित प्रमाण पत्रों की प्रतियां और दो पासपोर्ट आकार की फोटो भी भेजनी होंगी।
  • आवेदन पत्र के साथ एक 30 रुपये डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा भी संलग्न करें।

आवेदन भेजने का पता:



प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल अमेठी,कौहर शाहगढ़, जिला-अमेठी, उत्तर प्रदेश-227411



डाक से आवेदन भेजने की प्रक्रिया

  • आवेदन पत्र और डिमांड ड्राफ्ट के साथ सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्रों की कॉपीज भेजनी होंगी।
  • सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स और शुल्क को ध्यान से अटैच्ड करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी का मौका



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025