UPPSC APO Bharti: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के लिए आवेदन शुरू, लॉ ग्रेजुएट्स जल्दी करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Sept 25, 2025, 13:39 IST
UPPSC APO
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के 218 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार कानून में डिग्री हासिल कर चुके हैं और उनकी उम्र 21 से 40 साल के बीच है, वे अब राज्य सरकार में काम करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।




सिलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं, जो ये तय करते हैं कि सबसे योग्य उम्मीदवार ही चुने जाएं। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रॉसेस पूरा कर सकते हैं।



आवेदन फीस सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 125 रुपए, एससी/एसटी के लिए 65 रुपए और PH (फिजिकली हैंडीकैप) के लिए 25 रुपए है। ये मौका कानून स्नातकों को न्यायिक प्रणाली का अहम हिस्सा बनने का अवसर देता है।



UPPSC Job Description

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली 218 पदों पर भर्ती

भर्ती आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम
असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर
कुल पद
218
आवेदन की शुरूआत16 सितंबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख
16 अक्टूबर 2025
एप्लीकेशन फीस
125 रुपए
आधिकारिक वेबसाइट
uppsc.up.nic.in

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

12वीं पास + लॉ की डिग्री+ 2 साल का अनुभव।

रजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस
125 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी
65 रुपए, 25 रुपए
पेमेंट मोड
ऑनलाइन

सिलेक्शन प्रोसेस

प्रीलिम्स एग्जाम

मेन्स एग्जाम

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल एग्जाम


एप्लीकेशन प्रोसेस

UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
UPPSC के असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरी करें और फिर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जमा करें।

जरूरी लिंक्स

नोटिफिकेशन पीडीएफ
Notification
ऑनलाइन फॉर्म
Apply Online
ऑफिसियल वेबसाइट
UPPSC
जॉब की ये खबरें भी पढ़ें...

Bank Job: पंजाब एंड सिंध बैंक में 190 पदों पर भर्ती, क्रेडिट और एग्रीकल्चर मैनेजर बनने का मौका, जल्दी करिए अप्लाई

Bank Job Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती 1.20 लाख रुपए मिलेगी सैलरी, अभी अप्लाई करें

Adani Group Scholarship: IIM कोलकाता के छात्रों के लिए 1.62 करोड़ की स्कॉलरशिप

SBI Scholarship: SBI की आशा स्कॉलरशिप करेगी 20 लाख रुपए तक की मदद, जानें कौन कर सकता है अप्लाई



Tags:
  • PSC
  • सरकारी नौकरी
  • उत्तर प्रदेश
  • UPPSC
  • APO
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग