SBI Recruitment 2025 : एसबीआई में रिव्यूअर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Apr 04, 2025, 15:46 IST
Share
SBI RECRUITMENT  SARKARI NAUKRI
SBI RECRUITMENT SARKARI NAUKRI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2025 के लिए ERS रिव्यूअर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती भारतीय शाखाओं में रिस्क समीक्षा टीम को मजबूत करने के लिए है। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ERS रिव्यूअर पदों के लिए 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न शाखाओं में रिस्क रिव्यू टीम को मजबूती दी जाएगी। सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये अच्छा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2025 है।

पद की जानकारी

  • पद का नाम: ERS रिव्यूअर

शैक्षणिक योग्यता

SBI में सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने SMGS-IV/V ग्रेड में कार्य किया हो।

ये खबर भी पढ़ें...CBHFL Recruitment 2025 : बैंक में करना चाहते हैं नौकरी, तो इस भर्ती में करें आवेदन

उम्र सीमा

उम्मीदवार की उम्र 60 से 63 साल के बीच होनी चाहिए।

एलिजिबिलिटी

यह भर्ती केवल उन सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों के लिए है जो SBI या e-ABs में SMGS-IV/V ग्रेड में कार्य कर चुके हैं। इन अधिकारियों को ऑडिट क्षेत्र में काम करने का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

SBI ने आवेदन शुल्क के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। यह आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बाद में घोषित किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

चयन प्रक्रिया

SBI ERS रिव्यूअर भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा।

  • शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग।
  • इंटरव्यू।
  • अंत में समग्र प्रदर्शन के आधार पर चयन।

आवेदन कैसे करें

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में जाकर ERS रिव्यूअर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और व्यक्तिगत तथा शैक्षिक विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
Notification Link

Apply Online Link

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • govt job alert
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • govt job
  • sarkari naukri
  • SBI
  • sbi recruitment
  • SBI Vacancy
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google