नौकरी : SBI ने 13 हजार से अधिक पदों पर निकाली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए SBI एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पद के लिए वैकेंसी की घोषणा की है। इस भर्ती में कुल 13 हजार 735 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.co.in/पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 दिसंबर 2024 यानी आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों को अपना आवेदन 7 जनवरी 2025 तक या उससे पहले वेबसाइट पर जमा करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) फरवरी 2025 में आयोजित होने की संभावना है, जबकि मुख्य परीक्षा (Main Exam) मार्च/अप्रैल 2025 में आयोजित हो सकती है।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों में वैकेंसी निम्नलिखित हैं-
- सामान्य: 5870
- EWS: 1361
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3001
- अनुसूचित जाति (SC): 2118
- अनुसूचित जनजाति (ST): 1385
SBI Clerk Recruitment 2024: योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए और उनकी उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा पास करनी होगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती सारणी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 17 दिसंबर, 2024 |
| आवेदन करने की अंतिम तारीख | 07 जनवरी, 2025 |
| कुल पद | 13,735 |
| परीक्षा की तारीखें | प्रारंभिक परीक्षा - फरवरी 2025 (संभावित) |
| मुख्य परीक्षा - मार्च/अप्रैल 2025 (संभावित) | |
| आवेदन फीस | 750 रुपए (सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी) |
| योग्यता | ग्रेजुएट (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) |
नोट- एसबीआई द्वारा जारी की गई इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन समय पर जमा करने और परीक्षा की तैयारी शुरू करने की सलाह दी जाती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक