MPPSC ने 2025 का कैलेंडर किया जारी, इसमें राज्य सेवा, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षाएं

Sanjay Gupta | Dec 16, 2024, 20:21 IST
Share
MPPSC 2025 Calendar Released
MPPSC 2025 Calendar Released

पीएससी ने साल खत्म होने से पहले कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 15 परीक्षाओं के संभावित महीने जारी किए गए हैं। युवा 18 दिसंबर को पीएससी को ज्ञापन देने और पीएससी से विभिन्न मांगों को लेकर जनांदोलन करने की बात कह रहे हैं।

INDORE : लंबे समय से पीएससी के परीक्षा कैलेंडर का इतंजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। पीएससी ने साल खत्म होने से पहले कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 15 परीक्षाओं के संभावित माह जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पीएससी से विविध मांगों को लेकर युवा 18 दिसंबर को पीएससी को ज्ञापन देने और महाआंदोलन की बात कर रहे हैं। ऐसे में यह कैलेंडर राहत देने वाला है। वहीं आयोग पहले से ही साल 2025 का कुछ परीक्षाओं का इंटरव्यू कैलेंडर जारी कर चुका था, वहीं पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि और इंटरव्यू कैलेंडर अलग से जारी किया जाएगा। यह परीक्षा कैलेंडर संभावित है और परिस्थितियों के हिसाब से परिवर्तन किया जा सकेगा। राज्य सेवा परीक्षा 2025 के नोटिफिकेशन पर भी कहा कि इसकी तैयारी जारी है। जल्द जारी होगा।

इन परीक्षाओं का जिक्र

  • सबसे अहम राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा 2025 प्री की ताऱीख 16 फरवरी बताई गई हैष साथ ही इसकी मुख्य परीक्षा जून 2025 के पहले सप्ताह में संभावित बताई गई है।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती एक बार फिर होगी इसमें पहले चरण में मई 2025 में 15 विषय, और फिर अक्तूबर 2025 में 12 विषय में परीक्षा संभावित है।
  • इसके साथ ही इंजीनियरिगं परीक्षा जुलाई 2025 में है
  • इसके साथ ही सहायक नियंत्रक नाप-तौल विभाग, पुरालेख अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पुरातत्वीय अधिकारी, सहायक संचालक मतस्योद्योग की परीक्षाएं भी है।
  • फिलहाल कुल 15 परीक्षाओं का जिक्र कैलेंडर में किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC इसी महीने जारी करेगा राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन

MPPSC 2023 केस की सुनवाई फिर आगे बढ़ी | क्या बिल्कुल भी अर्जेंट नहीं है ये केस ?

अभी यह परीक्षाएं नहीं आई

फिलहाल पीएससी ने साल 2025 में 15 परीक्षाएं ही संभावित बताई है। इसमें एडीपीओ व अन्य कुछ और परीक्षाएं सूची में नहीं है। इससे युवाओं को निराशा है। लेकिन यह कैलेंडर संबंधित विभागों से भर्ती को लेकर आ रहे पत्राचार और रिक्त पदों की जानकारी के आधार पर ही आयोग करता है। ऐसे में अभी अन्य विभागों से जानकारी नहीं आई है, संभव है आने वाले समय में विभागों से इनकी जानकारी आने पर इन्हें भी शेड्यूल किया जाए।

साल 2025 में कई परीक्षाओं की अंतिम नियुक्ति

साल 2022 की राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चल रहे है जो दिसंबर अंत में खत्म हो जाएंगे, इसके बाद दस दिन में ही यह रिजल्ट जारी हो जाएंगे। इसके साथ ही 2023 का रिजल्ट का हाईकोर्ट में केस चल रहा है इसके निराकरण होते ही रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू कराए जाएंगे और इसकी भी अंतिम भर्ती साल 2025 में होगी। इसके साथ ही साल 2024 की मेंस का रिजल्ट भी जारी करने की तैयारी है और इसके बाद 2025 में इसके भी इंटरव्यू कर इसकी भी अतिंम भर्ती हो जाएगी। इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर के रिजल्ट के बाद अब इंटरव्यू शेड्यूल है और इसके भी अंतिम रिजल्ट जारी कर साल 2025 में भर्ती दी जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • पीएससी
  • MPPSC
  • इंदौर पीएससी
  • calendar released
  • mppsc 2025
  • MPPSC 2025 Calendar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच