SBI Clerk भर्ती: जूनियर एसोसिएट्स के पद के लिए आवेदन शुरू, देखें सैलरी

Siddhi Tamrakar | Dec 09, 2024, 16:31 IST
Share
sbi clerk
sbi clerk

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2024 के लिए जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2024 के लिए जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 दिसंबर 2024 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.co.in/web/careers/current-openingsपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2024 है। बता दें, इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इतने पदों पर निकली वैकेंसी

इस भर्ती के लिए एसबीआई ने 50 पदों पर वैकेंसी निकाली है। श्रेणी अनुसार वैकेंसी इस प्रकार है:-

• एससी- 4 पद

• एसटी- 5 पद

• ओबीसी-13 पद

• ईडब्ल्यूएस- 5 पद

• सामान्य श्रेणी- 23 पद

योग्यता

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे:

  1. प्रीलिम्स एग्जाम
  2. मुख्य एग्जाम
  3. इंटरव्यू
एसबीआई क्लर्क के प्रीलिम्स एग्जाम जनवरी 2025 में और मुख्य एग्जाम फरवरी 2025 में आयोजित होने की संभावना है।

वेतन

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 24 हजार 50 रुपए से 64 हजार 480 रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा, जिसमें प्रारंभिक बेसिक पे 26 हजार 50 रुपए रहेगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपए है, जबकि अन्य आरक्षित वर्गों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

नोट- अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.co.in/web/careers/current-openingsपर जा सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • jobs in sbi
  • bank job news
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार