SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 15 अक्टूबर लास्ट चांस

Anjali Dwivedi | Oct 04, 2025, 13:33 IST
SBI JOB
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार अब 15 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जल्दी अप्लाई करिए

JOBS 2025:अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आपके लिए दरवाज़े एक बार फिर खोल दिए हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है।



यह उन उम्मीदवारों के लिए दूसरा मौका है जो किसी वजह से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। SBI में एक प्रेस्टीजियस पद हासिल करने का यह सुनहरा अवसर नहीं हाथ से न जाने दें। बैंक ने आवेदन की लास्ट डेट को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।



देर मत करिए, तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए और अपने करियर को नई उड़ान देने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करिए। SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनकर अपने सपनों को साकार करने का यह मौका न छोड़ो।



SBI Job Description

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 122 पदों पर भर्ती

भर्ती आर्गेनाइजेशन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम
स्पेशलिस्ट ऑफिसर
कुल पद
122
आवेदन की शुरूआत11 सितंबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख
15 अक्टूबर 2025
एप्लीकेशन फीस
750
आधिकारिक वेबसाइट
sbi.co.in

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

12वीं पास + ग्रेजुएशन + पोस्ट ग्रेजुएशन + 2 साल का अनुभव।

रजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस
750 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी
कोई फीस नहीं
पेमेंट मोड
ऑनलाइन

सिलेक्शन प्रोसेस

रिटन एग्जाम

इंटरव्यू

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेरिट बेसिस पर


एप्लीकेशन प्रोसेस

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें और फिर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जमा करें।

जरूरी लिंक्स

नोटिफिकेशन पीडीएफ
Notification
ऑनलाइन फॉर्म
Apply Online
ऑफिसियल वेबसाइट
SBI
ये खबरें भी पढ़ें...

गले लगाने से लेकर सोने के लिए भी मिलते हैं पैसे, ये हैं दुनिया कि सबसे Weird Jobs

इंजीनियरिंग की इन 7 नौकरियों पर जमकर बरसता है पैसा,जानें इंडिया की टॉप 7 Highest Paying Jobs

MP Jobs 2025 : बिजली विभाग में खुल गया नौकरियों का पिटारा , 20 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Weekly Top Jobs: सरकारी नौकरी के लिए कर रहे हैं तैयारी? इन वैकेंसी में करें आवेदन



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • SBI
  • JOBS 2025
  • स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती