SBI SCO Recruitment 2026: 207 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Sept 05, 2026, 18:39 IST
SBI Clerk Notification 2026
भारतीय स्टेट बैंक ने वेल्थ मैनेजमेंट के 207 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पांच साल के अनुबंध पर होगी। ग्रेजुएट और अनुभवी उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा।

भारतीय स्टेट बैंक ने 207 विशेषज्ञ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह पूरी भर्ती बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट विभाग के लिए की जा रही है।



योग्य उम्मीदवार 4 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति 5 साल के अनुबंध पर होगी।



चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।



किन पदों पर निकली है भर्ती?

स्टेट बैंक ने कुल सात अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इनमें जोनल हेड रिटेल का 1 पद शामिल है। रीजनल हेड के कुल 5 पद तय किए गए हैं।



रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड के लिए 24 पद निकाले गए हैं। इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए 9 पदों पर भर्ती होगी। इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के 4 पद इस भर्ती में शामिल हैं।



सबसे ज्यादा पद वेल्थ मैनेजमेंट विंग में रखे गए हैं। वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ के लिए कुल 91 पद उपलब्ध हैं। वहीं असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ के 73 पद तय किए गए हैं।



देशभर के 17 प्रमुख सर्किलों में ये नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें भोपाल, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव बहुत जरूरी है। जोनल हेड और रीजनल हेड के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही एमबीए और संबंधित क्षेत्र में लंबा अनुभव मांगा गया है।



रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड पद के लिए कम से कम 8 साल अनुभव चाहिए। इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन या सीए डिग्री जरूरी है। साथ ही 6 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।



इन्वेस्टमेंट ऑफिसर पद के लिए न्यूनतम 4 साल का अनुभव जरूरी है। वीपी वेल्थ के लिए 6 साल का सेल्स अनुभव होना चाहिए। एवीपी वेल्थ के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव चाहिए।



योग्यता और अनुभव की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। टीचिंग या ट्रेनिंग के अनुभव को मान्यता नहीं दी जाएगी।



किस पद के लिए कितनी उम्र जरूरी है?

उम्मीदवारों की उम्र की गणना 31 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। जोनल हेड और रीजनल हेड के लिए उम्र 35 से 50 साल है।



रिलेशनशिप मैनेजर और इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए उम्र 28 से 42 साल है। इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल तय है।



वीपी वेल्थ पद के लिए उम्र 26 से 42 साल होनी चाहिए। एवीपी वेल्थ पद के लिए न्यूनतम उम्र 23 और अधिकतम 35 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी।



कितना मिलेगी सैलरी

यह भर्ती पूरी तरह अनुबंध यानी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। शुरुआती अनुबंध 5 साल की अवधि के लिए तय किया गया है। बैंक इसे आगे 4 साल के लिए बढ़ा भी सकता है।



पदों के अनुसार सालाना सीटीसी बहुत शानदार तय किया गया है। जोनल हेड पद के लिए अधिकतम 97 लाख रुपए सीटीसी मिलेगा। रीजनल हेड पद के लिए सालाना 66.40 लाख रुपए तक मिलेंगे।



रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड के लिए 51.80 लाख रुपए तक मिलेंगे। इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट का पैकेज 44.50 लाख रुपए तक रखा गया है। वीपी वेल्थ के लिए 44.70 लाख रुपए तक का पैकेज है।



एवीपी वेल्थ के लिए 30.20 लाख रुपए तक सीटीसी तय है। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार परफॉर्मेंस लिंक्ड पे भी दिया जाएगा।



कैसे होगा सिलेक्शन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों के आवेदन और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।



शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत या वीडियो इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू पास करने के बाद सीटीसी पर चर्चा की जाएगी।



अंतिम मेरिट सूची केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। इंटरव्यू के लिए बुलावा पत्र केवल रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजा जाएगा।



आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं है।



आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी हाल में वापस नहीं होगा।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?



  • सबसे पहले स्टेट बैंक की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं।
  • करंट ओपनिंग्स सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन डाउनलोड करें और ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपनी मूल जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी नई फोटो और हस्ताक्षर तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्र सही तरीके से अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म की जांच करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंतिम सबमिशन के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें। 25 सितंबर 2026 के बाद कोई भी नया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।



ये भी पढ़ें...



बैंक ऑफ बड़ौदा में 1100 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन



स्टील प्लांट में नौकरी का मौका, SAIL ने निकाली ट्रेनी 112 पदों पर भर्ती



MP पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भर्ती: 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी



एमपी में SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और पूरी डिटेल



Tags:
  • भर्ती
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • मैनेजर