स्टील प्लांट में नौकरी का मौका, SAIL ने निकाली ट्रेनी 112 पदों पर भर्ती

Manya Jain | Sept 05, 2026, 15:59 IST
Share
SAIL Trainee job Application Form start
SAIL Trainee job Application Form start

राउरकेला स्टील प्लांट ने IGH ट्रेनी के 112 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 5 से 20 सितंबर 2026 तक आवेदन चलेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।







    स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राउरकेला स्टील प्लांट ने IGH ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 112 पद खाली हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और 20 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    कितने पद, किस काम के लिए

    कुल 112 पदों में सबसे ज्यादा 100 पद मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग के लिए हैं। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग के लिए सात पद रखे गए हैं। ओटी यानी ऑपरेशन थिएटर या एनेस्थीसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग के लिए पांच पद खाली हैं।

    अधिसूचना में आवेदन शुल्क को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हर पद के लिए योग्यता और वेतन अलग अलग तय किया गया है।

    किसे मिलेगा मौका, क्या है योग्यता

    मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग के लिए बीबीए, एमबीए या पीजी डिप्लोमा जैसी योग्यता मांगी गई है। यह डिप्लोमा हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग या फाइनेंस में हो सकता है। ओटीए या एनेस्थीसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग के लिए बारहवीं पास और एक साल का हॉस्पिटल अटेंडेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

    इसकी सूचना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और IGH नोटिस बोर्ड पर भी दिखाई जाएगी। इंटरव्यू के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने चाहिए।

    कितना मिलेगा स्टाइपेंड

    मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग के लिए हर महीने 7 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग के लिए स्टाइपेंड 15 हजार रुपए प्रतिमाह तय किया गया है। ओटी या एनेस्थीसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग के लिए हर महीने 9 हजार रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।

    ऐसे करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस

    • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
    • इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://igh.sailrsp.co.in/। पर जाना होगा।
    • वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले भर्ती से जुड़ी पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए।
    • इसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
    • फॉर्म में उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता, उम्र और जरूरी जानकारी सही सही भरनी होगी।
    • आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर 2026 तक चलेगी।
    • तय तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर होगा।
    ये भी पढ़ें...

    एमपी में SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और पूरी डिटेल

    इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2026: नौकरियों की रेस में आगे निकली महिलाएं, जानें कैसे

    MP Atithi Shikshak Bharti: अमरकंटक यूनिवर्सिटी में सीधी भर्ती, करें आवेदन

    MPPGCL भर्ती 2026: 95 पदों के लिए 21 सितंबर तक करें आवेदन





      प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

      By Umeshwari Baghel

      प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
      MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

      By Sandeep Kumar

      MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
      लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

      By VINAY VERMA

      लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
      MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

      By Sandeep Kumar

      MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
      Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

      By Ashish Bhardwaj

      Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
      EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

      By Arun Tiwari

      EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
      13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

      By Ashish Bhardwaj

      13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड