MPPGCL भर्ती 2026: 95 पदों के लिए 21 सितंबर तक करें आवेदन

Manya Jain | Aug 31, 2026, 19:00 IST
Share
madhya pradesh bijli vibhag bharti 2026
madhya pradesh bijli vibhag bharti 2026

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन बीरसिंहपुर में आईटीआई अपरेंटिस के 95 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 21 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

संजय गांधी थर्मल प्लांट यानी एसजीटीपीएस, बीरसिंहपुर द्वारा मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड यानी एमपीपीजीसीएल में आईटीआई अपरेंटिस के 95 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी तरह का आवेदन शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह गवर्नमेंट जॉब सरकारी नौकरी पसंद करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को तारीखें, योग्यता, आयु सीमा, फीस और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए।

किन-किन ट्रेड में कितने पद

इस भर्ती में कुल 95 पद हैं, जो अलग-अलग ट्रेड में बंटे हुए हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे ज्यादा 28 पद हैं। वेल्डर यानी गैस कटर ट्रेड में 18 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट यानी सीओपीए में 17 पद रखे गए हैं। फिटर ट्रेड में 12 पद, टर्नर में 7 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में 7 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 6 पद उपलब्ध हैं।

किसे मिलेगी योग्यता

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी सरकारी या निजी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई यानी एनसीवीटी या एससीवीटी उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवार का पहले किसी संस्थान में अपरेंटिसशिप के लिए पंजीकरण नहीं होना चाहिए, और न ही उसने किसी संस्थान में एक साल या उससे ज्यादा समय तक काम किया हो।

इसके अलावा उम्मीदवार का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है, एक से ज्यादा ट्रेड के लिए आवेदन करने पर फॉर्म रद्द भी हो सकता है।

कितनी मिलेगी सैलरी

चयन के बाद उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के तौर पर सैलरी दी जाएगी। एक साल की आईटीआई अपरेंटिस के लिए 9,600 रुपए और दो साल की आईटीआई अपरेंटिस के लिए भी 9 हजार 600 रुपए प्रतिमाह तय किए गए हैं।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए विभाग की तरफ से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। चयन पूरी तरह उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन के लिए सबसे पहले apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • रजिस्टर या कैंडिडेट पर क्लिक करें, फिर रजिस्टर एज कैंडिडेट का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद आधार नंबर, श्रेणी, नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और लिंग जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित संपर्क विवरण दर्ज करना होगा।
  • योग्यता से जुड़े तकनीकी और शैक्षणिक विवरण भरकर जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद वरीयता सेक्शन में पसंदीदा ट्रेड चुनकर फोटो, जन्मतिथि प्रमाण और स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • सभी जानकारी की समीक्षा कर पंजीकरण पूरा करना होगा।
  • पंजीकरण के बाद पोर्टल में लॉगिन करके प्रतिष्ठान खोज पर जाना होगा।
  • संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन, बीरसिंहपुर का चयन करना होगा।
  • इसके बाद 21 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक पात्र ट्रेड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ऑफलाइन आवेदन भी है जरूरी

ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ उम्मीदवारों को निर्धारित ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भी भरना होगा। यह फॉर्म अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण) के कार्यालय, संजय गांधी ताप विद्युत स्टेशन, एमपीपीजीसीएल, बीरसिंहपुर, जिला उमरिया, पिन कोड 484551 पते पर भेजना होगा। यह आवेदन साधारण डाक या अन्य माध्यम से भेजा जा सकता है।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदन 21 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक उपरोक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। तय समय के बाद मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...

गुजरात पुलिस में भर्ती, 3000 पदों पर 12वीं पास को मौका

इसरो में नौकरी का मौका: 176 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

MP Atithi Shikshak Bharti: अमरकंटक यूनिवर्सिटी में सीधी भर्ती, करें आवेदन

MP पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भर्ती: 2900 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • आईटीआई
  • संजय गांधी थर्मल प्लांट
  • गवर्नमेंट जॉब
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती

By Ramanand Tiwari

MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी

By Amresh Kushwaha

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल

By Amresh Kushwaha

लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।

By VINAY VERMA

अब नक्शे से चलेगा छत्तीसगढ़ का विकास, AI चैटबॉट बताएगा कहां चाहिए बैंक, कहां लगेगा उद्योग और कहां पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।