सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, 10वीं पास के लिए 130 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 17, 2026, 10:29 IST
Share
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 130 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं पास उम्मीदवार 4 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है।

कुल पदों की जानकारी

इस भर्ती विज्ञापन के तहत सुप्रीम कोर्ट ने कुल 130 टेंटेटिव (संभावित) पदों की घोषणा की है। यह पद ग्रुप 'C' नॉन-क्लरिकल (Group 'C' Non-Clerical) श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं और रजिस्ट्री की जरूरतों के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत शानदार वेतन और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा (Class 10) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा (10+2) निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती 2026: 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया | Supreme Court JCA Recruitment 2026: Online Application Starts for 250 Junior Court Assistant Posts, Know Full Process
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 250 पदों के लिए 7 अक्टूबर से आवेदन, जानें डिटेल्स
03 Oct 2026 ,
By Manya Jain
भारतीय उच्च न्यायालय यानि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.inपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है:

  • जनरल और अनरिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार 500 रुपए है।
  • एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एक्स-सर्विसमैन और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
    आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से यूको बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को दो मुख्य चरणों से गुजरना होगा:

  • स्टेज 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट): इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिसके लिए 1.5 घंटे का समय मिलेगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • स्टेज 2 (इंटरव्यू): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 25 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें न्यूनतम 13 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sci.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती या रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर अपने सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • अपने पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपियां अपलोड करें।
  • यूको बैंक के पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करने के बाद उसे अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन नंबर का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Apply Online / Application Form

Official Notification PDF

Official Website

यूको बैंक में निकली 530 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर तक करें आवेदन | UCO Bank Recruitment for 530 Apprentice Posts, Apply by October 29
सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, यूको बैंक ने निकाली 530 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख
16 Oct 2026 ,
By Manya Jain
यूको बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 16 हजार 650 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट भर्ती
  • Supreme Court Recruitment
  • जूनियर कोर्ट अटेंडेंट
  • एससीआई रिक्रूटमेंट 2026
  • सरकारी नौकरी
  • Government Job
  • सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया
राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला

By Amresh Kushwaha

एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

By VINAY VERMA

CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे

By Ashish Bhardwaj

CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर

By Sourabh Bhatnagar

70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर
GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान

By Amresh Kushwaha

GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान
News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल

By Harish Divekar

News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल