ITI पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 402 पदों पर सीधी भर्ती, करें UPSSSC Vacancy में आवेदन
Govt Jobs 2026. यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने बोरिंग तकनीशियन के पदों पर नई भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का यह एक बड़ा मौका है। सहायक बोरिंग तकनीशियन के कुल 402 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भर्ती खासतौर पर आईटीआई पास युवाओं के लिए निकाली गई है। आवेदन करने के लिए पीईटी 2025 की परीक्षा देना जरूरी है। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
पदों की जानकारी
आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 402 पदों को बांटा गया है।
| श्रेणी (Category) | रिक्तियां (Vacancies) |
| अनारक्षित (UR) | 163 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 107 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 82 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 40 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 10 |
| कुल पद | 402 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 (upsssc vacancy) के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण की हो।
- संबंधित तकनीकी ट्रेड (जैसे मशीनिनिस्ट, फिटर, वायरमैन, या इलेक्ट्रीशियन) में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
- PET स्कोर: उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।
2. आयु सीमा (Age Limit - 01 जुलाई 2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 40 साल
- उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों को उनके PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam): शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य है।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-2 के तहत सैलरी दी जाएगी।
- पे स्केल: 19 हजार 900 रुपए से 63 हजार 200 रुपए
- शुरुआती सैलरी: भत्ते (DA, HRA) मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 28 हजार रुपए - 32 हजार रुपए के बीच होने की उम्मीद है।
जरूरी डेट्स
- नोटिफिकेशन जारी: 16 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 15 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
- त्रुटि सुधार (Correction): 12 मई 2026 तक
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Live Advertisements" सेगमेंट में संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ₹25 का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर लें।
ये भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी
Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका
SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया