वेस्टर्न कोलफील्ड्स में निकली भर्ती, 444 पदों के लिए 20 जुलाई से आवेदन शुरू
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 444 खाली पदों पर नई भर्ती (sarkari naukri) का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 तक चलेगी।
इस सरकारी नौकरी में माइनिंग सिरदार के 220 और असिस्टेंट फॉरमैन के 224 पद शामिल हैं। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
चयनित होने वाले नए कर्मचारियों को प्रति माह 47 हजार 330 का बेसिक सैलरी मिलेगी।
पदों की जानकारी
- माइनिंग सिरदार: तकनीकी विभाग के अंतर्गत कुल 220 पद खाली हैं।
- असिस्टेंट फॉरमैन (ट्रेनी): इस श्रेणी के तहत कुल 224 पदों को भरा जाएगा।
- श्रेणीवार आरक्षण: सामान्य वर्ग के लिए 192, ओबीसी एनसीएल के लिए 91, एसटी के लिए 67, एससी के लिए 50 और ईडब्ल्यूएस के लिए 44 पद रिजर्व हैं।
- विशेष आरक्षण: भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए 44 पद और दिव्यांगों के लिए 9 पद अलग से सुरक्षित रखे गए हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता (Educational Qualification)
- माइनिंग सिरदार: उम्मीदवार के पास माइनिंग सिरदार प्रमाण पत्र, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा अंडरग्राउंड माइन्स में 3 साल का अनुभव जरूरी है। माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ओवरमैन सर्टिफिकेट वाले छात्र भी पात्र हैं।
- असिस्टेंट फॉरमैन: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी प्रमाण पत्र होना भी आवश्यक है।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।
- नियमों के अनुसार एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी एनसीएल को 3 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग (General) उम्मीदवारों को आयु में 10 साल की राहत दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती (WCL Assistant Foreman Bharti) में योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा। परीक्षा में सफल छात्रों को सीधे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) लागू नहीं होगी।
परीक्षा दो भागों में बंटी होगी। पहले भाग में जनरल एप्टीट्यूड के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में उम्मीदवार के मुख्य तकनीकी विषय (Technical Subject) से जुड़े 80 प्रश्न शामिल होंगे। हर सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।
सैलरी पैकेज
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में चयनित होने वाले कर्मचारियों को नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट के तहत बेहतरीन सैलरी पैकेज दिया जाएगा।
सभी नियुक्त पदों पर शुरुआती बेसिक पे ₹47,330 प्रति माह तय किया गया है। माइनिंग सिरदार के लिए शुरुआती 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड लागू रहेगा। वहीं असिस्टेंट फॉरमैन को 2 साल की ट्रेनिंग अवधि पूरी करनी होगी।
मूल वेतन के अलावा कर्मचारियों को कई सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें हर महीने महंगाई भत्ता (DA), अटेंडेंस बोनस, विशेष भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट सब्सिडी और मुफ्त मेडिकल सुविधा शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in/hi पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "कैरियर" या "भर्ती" सेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
- "WCL विभिन्न पद भर्ती 2026" के विकल्प को चुनें और नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी सर्टिफिकेट का विवरण भरें।
- अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह रीचेक करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...
Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका
अब घर बैठे मिलेगी नौकरी, सरकार का NCS पोर्टल पर करें आवेदन
AVNL Vacancy 2026: आर्मर्ड व्हीकल्स लिमिटेड में 1213 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
रेलवे में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 6777 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म