रेलवे में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 6777 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे भरें फॉर्म
Manya Jain | Jul 19, 2026, 15:59 IST
railway
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती (NFR Apprentice Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और आईटीआई पास योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
रेलवे ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती के माध्यम से कुल 6 हजार 777 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, भर्ती पूरी तरह मेरिट आधारित है।
10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना अनिवार्य है।
रेलवे ने अपने अलग-अलग डिवीजनों और वर्कशॉप में सीटों का आवंटन किया है। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार किसी भी एक यूनिट के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
डिवीजन के अनुसार सीटों का विवरण इस प्रकार है: लूमडिंग डिवीजन में सबसे ज्यादा 1274 पद खाली हैं। कटिहार और तिनधरिया वर्कशॉप के तहत कुल 1103 पदों पर भर्ती होगी।
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप में 881 और तिनसुकिया में 860 सीटें तय की गई हैं। डिब्रूगढ़ वर्कशॉप में 763 और अलीपुरद्वार में 651 पद खाली हैं। रंगिया में 750 और हेडक्वार्टर मालीगांव में 495 सीटें रखी गई हैं।
इस भर्ती (NFR Railway Apprentice Vacancy 2026) की सबसे बड़ी खूबी यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। यह एक पूरी तरह से सीधी भर्ती है।
चयन पूरी तरह से आपकी 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर किया जाएगा। दोनों कोर्स के नंबरों को मिलाकर एक पारदर्शी मेरिट सूची तैयार होगी। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को सीधे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट के नियमों के अनुसार हर महीने एक निश्चित मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनिंग के दौरान कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
आईटीआई पास छात्रों को पहले साल 9 हजार 600 का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। दूसरे साल इसमें 10% और तीसरे साल 15% की बढ़ोतरी की जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने पर रेलवे की ग्रुप-डी (Level-1) भर्तियों में 20% का विशेष कोटा लाभ मिलेगा।
भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल
MP के उद्योग मंत्रालय में निकली भर्ती, 25 जुलाई 2026 तक फ्री में आवेदन करें
भोपाल BDA में 45 पदों के लिए निकली भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन
ग्वालियर रोजगार मेला में 32 कंपनियां देंगी 45 हजार सैलरी तक की नौकरी
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, भर्ती पूरी तरह मेरिट आधारित है।
10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना अनिवार्य है।
किस डिवीजन में कितनी सीटें खाली
डिवीजन के अनुसार सीटों का विवरण इस प्रकार है: लूमडिंग डिवीजन में सबसे ज्यादा 1274 पद खाली हैं। कटिहार और तिनधरिया वर्कशॉप के तहत कुल 1103 पदों पर भर्ती होगी।
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप में 881 और तिनसुकिया में 860 सीटें तय की गई हैं। डिब्रूगढ़ वर्कशॉप में 763 और अलीपुरद्वार में 651 पद खाली हैं। रंगिया में 750 और हेडक्वार्टर मालीगांव में 495 सीटें रखी गई हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- सामान्य ट्रेड: न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन: 10वीं के साथ 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) से 50% अंकों के साथ पास हो।
- विशेष छूट: एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 10वीं में 50% अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।
2. आयु सीमा (Age Limit - As on 19 August 2026)
- न्यूनतम आयु: 15 साल
- अधिकतम आयु: 24 साल
- उम्र में छूट: नियमों के मुताबिक एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की राहत दी जाएगी। दिव्यांगों को 10 साल की छूट मिलेगी।
तारीखें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 20 जुलाई 2026 (सुबह 09:00 बजे) आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 (शाम 05:30 बजे) आवेदन शुल्क (Application Fee): सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष): ₹100/- महिलाएं और एससी/एसटी/दिव्यांग (सभी): निशुल्क (NIL)
चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह से आपकी 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर किया जाएगा। दोनों कोर्स के नंबरों को मिलाकर एक पारदर्शी मेरिट सूची तैयार होगी। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को सीधे दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
स्टाइपेंड और ट्रेनिंग
आईटीआई पास छात्रों को पहले साल 9 हजार 600 का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। दूसरे साल इसमें 10% और तीसरे साल 15% की बढ़ोतरी की जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने पर रेलवे की ग्रुप-डी (Level-1) भर्तियों में 20% का विशेष कोटा लाभ मिलेगा।
आवेदन करने का सही
- सबसे पहले पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर जनरल इंफो के तहत पर्सनल डिपार्टमेंट में अप्रेंटिस लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें और ईमेल पर मिले क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
- अब फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता भरकर अपने पसंदीदा डिवीजन और ट्रेड का चयन करें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से ₹100 की फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल
MP के उद्योग मंत्रालय में निकली भर्ती, 25 जुलाई 2026 तक फ्री में आवेदन करें
भोपाल BDA में 45 पदों के लिए निकली भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन
ग्वालियर रोजगार मेला में 32 कंपनियां देंगी 45 हजार सैलरी तक की नौकरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari