MP के उद्योग मंत्रालय में निकली भर्ती, 25 जुलाई 2026 तक फ्री में आवेदन करें

Manya Jain | Updated:
Share
mp nepa limited bharti application start
mp nepa limited bharti application start

भारी उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी नेपा लिमिटेड ने 36 पदों पर भर्ती (MP NEPA Recruitment 2026) निकाली है। योग्य उम्मीदवार ईमेल या डाक के माध्यम से 25 जुलाई 2026 तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

नेपा लिमिटेड ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नई भर्ती निकाली है। इस सरकारी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 36 पदों को भरा जाएगा।

इस एमपी सरकारी नौकरी में आवेदन करने की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिन बाद यानी 25 जुलाई 2026 है।उम्मीदवार इसके लिए ईमेल या डाक के जरिए बिल्कुल मुफ्त आवेदन कर सकते हैं।

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

पदों की जानकारी

नेपा लिमिटेड ने अपने पेपर मशीन, पावर हाउस और इलेक्ट्रिकल जैसे विभिन्न विभागों में नियुक्तियां निकाली हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • पेपर मशीन विभाग: इसमें बैक टेंडर (7 पद), जूनियर शिफ्ट इंचार्ज (4 पद), डीसीएस ऑपरेटर (3 पद), जूनियर वेट एंड ऑपरेटर (3 पद) और वाइंडर ऑपरेटर (3 पद) शामिल हैं।
  • पावर हाउस विभाग: बॉयलर डीसीएस ऑपरेटर (2 पद), शिफ्ट इंचार्ज (1 पद) और फर्स्ट क्लास बॉयलर ऑपरेटर (1 पद) के पद खाली हैं।
  • अन्य विभाग: इसके अलावा शिफ्ट इंजीनियर इंस्ट्रूमेंट (2 पद), इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन (2 पद), शिफ्ट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल (2 पद), जूनियर एचआर ऑफिसर (2 पद), डीसीए ऑपरेटर डी-इंकिंग (3 पद) और पेंटर (1 पद) शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Qualification & Experience)

  • इंजीनियर और इंचार्ज: संबंधित फील्ड में बीई, बीटेक या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही पेपर इंडस्ट्री या पावर प्लांट में काम करने का अनुभव आवश्यक है।
  • ऑपरेटर और टेक्नीशियन: न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • जूनियर एचआर ऑफिसर: न्यूनतम 2 साल के अनुभव के साथ एचआर में एमबीए (MBA) या एमएसडब्ल्यू (MSW) की डिग्री होनी चाहिए।
  • विशेष नियम: डीसीएस ऑपरेटर (डी-इंकिंग प्लांट) के पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान हो।

2. आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा बहुत राहत देने वाली रखी गई है। पेंटर पद के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा बाकी सभी अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

बॉक्स: मिलने वाला मासिक वेतनमान और महत्वपूर्ण तारीखें अधिसूचना जारी होने की तिथि: 10 जुलाई 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026 पदानुसार मासिक वेतन: शिफ्ट इंचार्ज (पावर हाउस): 45 हजार रुपए प्रति माह बॉयलर डीसीएस ऑपरेटर: 38 हजार रुपए प्रति माह जूनियर शिफ्ट इंचार्ज / शिफ्ट इंजीनियर: 35 हजार रुपए प्रति माह बैक टेंडर / वाइंडर ऑपरेटर / जूनियर एचआर: 30 हजार रुपए प्रति माह इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन: 22 हजार रुपए प्रति माह पेंटर: 13,500 प्रति माह आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे बड़ी खूबी यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। प्राप्त सभी आवेदनों की बारीकी से जांच की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों में से किसी भी माध्यम से आयोजित किया जा सकता है।

आवेदन करने का सही तरीका

आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन का प्रपत्र (Proforma) डाउनलोड करें। उसे अच्छी तरह भरकर और अपने सभी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी स्कैन करके careers@nepamills.nic.in पर ईमेल कर दें।

भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को एक लिफाफे में बंद करें। लिफाफे के ऊपर "Application for the post of ___ & Sr. No. ___" जरूर लिखें। इसे सीनियर मैनेजर (P&A), नेपा लिमिटेड, नेपानगर, जिला बुरहानपुर, मध्य प्रदेश - 450221 के पते पर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से भेज दें।

Notification PDF

Official Website

ये भी पढ़ें...

भोपाल आत्मानंद स्कूल में सीधी भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू शुरू, करें आवेदन

MPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त डेडलाइन

IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tags:
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी भर्ती
  • बुरहानपुर
  • एमपी सरकारी नौकरी
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब

By Aman Vaishnav

पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा

By Aman Vaishnav

MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर

By Harrison Masih

आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर
एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला

By Aman Vaishnav

एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे

By Jageshwar Prasad

जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!

By Aman Vaishnav

एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!