AVNL Vacancy 2026: आर्मर्ड व्हीकल्स लिमिटेड में 1213 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Manya Jain | Updated:
avnl-mpf-vacancy-2025-ambarnath-maharashtra-sarkari-naukri
आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने जूनियर तकनीशियन और एग्जीक्यूटिव के 1213 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार रक्षा मंत्रालय के इस उपक्रम में 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रक्षा मंत्रालय के उपक्रम AVNL ने फिक्स्ड टर्म के आधार पर भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती के माध्यम से कुल 1 हजार 213 खाली पदों को भरा जाएगा।
इसमें 1005 जूनियर तकनीशियन और 208 एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई 2026 तक चलेगी।
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा।
एवीएनएल ने अपनी विभिन्न यूनिट्स जैसे हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री अवादी (HVF) और व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) के लिए पदों को बांटा है।
कुल 1 हजार 213 रिक्तियों में से 1 हजार पद नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर के जूनियर तकनीशियन के हैं। इसमें इलेक्ट्रिशियन के 84 पद, फिटर जनरल के 400 पद और मशीनिस्ट के 216 पद शामिल हैं। इसके अलावा वेल्डर के 55 पद और क्वालिटी एश्योरेंस असिस्टेंट के 44 पद तय किए गए हैं। वहीं, 208 पद एग्जीक्यूटिव कैडर के हैं, जिनमें जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद शामिल हैं।
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह सर्टिफिकेट नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना अनिवार्य है।
एवीएनएल में संविदा के आधार पर भी बहुत ही शानदार मासिक मानदेय और भत्ते दिए जाते हैं। पदानुसार मिलने वाला कुल शुरुआती वेतन इस प्रकार है:
मूल वेतन और भत्तों के अलावा सभी कर्मचारियों को नियमानुसार इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA), 3% का सालाना इंक्रीमेंट, पीएफ (PF) और ग्रेच्युटी का लाभ भी मिलेगा।
इस भर्ती (AVNL Fixed Term Jobs 2026) में उम्मीदवारों का चयन पद की श्रेणी के अनुसार किया जाएगा:
इन पदों के लिए 100 अंकों की एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और कंप्यूटर के होंगे। बाकी 50 प्रश्न आपके आईटीआई ट्रेड से पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने के बाद केवल क्वालीफाइंग ट्रेड टेस्ट (Practical) पास करना होगा।
जूनियर, असिस्टेंट और डिप्टी मैनेजर के लिए लिखित परीक्षा (85% वेटेज) और पर्सनल इंटरव्यू (15% वेटेज) के आधार पर मेरिट बनेगी। सीनियर मैनेजर और उससे ऊपर के पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उनका चयन सीधे प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती
कृषि ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती
इसमें 1005 जूनियर तकनीशियन और 208 एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई 2026 तक चलेगी।
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा।
पदों की जानकारी
कुल 1 हजार 213 रिक्तियों में से 1 हजार पद नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर के जूनियर तकनीशियन के हैं। इसमें इलेक्ट्रिशियन के 84 पद, फिटर जनरल के 400 पद और मशीनिस्ट के 216 पद शामिल हैं। इसके अलावा वेल्डर के 55 पद और क्वालिटी एश्योरेंस असिस्टेंट के 44 पद तय किए गए हैं। वहीं, 208 पद एग्जीक्यूटिव कैडर के हैं, जिनमें जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पद शामिल हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. जूनियर तकनीशियन (Trades 01-13)
2. एग्जीक्यूटिव पद (Managerial Posts)
- जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स): संबंधित विषय में बीई या बीटेक (B.E./B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर मैनेजर (मानव संसाधन - HR): ग्रेजुएशन के साथ दो साल का एमबीए (HR) या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है।
- असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस): ग्रेजुएशन के साथ दो साल का एमबीए (Finance) होना आवश्यक है।
उम्र सीमा और तारीखें आयु की गणना: आवेदन की अंतिम तिथि यानी 25 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। जूनियर तकनीशियन व मैनेजर पद: अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। वरिष्ठ पद (सीनियर मैनेजर व ऊपर): अधिकतम उम्र 65 से कम होनी चाहिए। नियमों में छूट: एससी और एसटी को 5 साल तथा ओबीसी (NCL) को 3 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांगों को 10 साल की राहत दी जाएगी।
सैलरी पैकेज
| पद का नाम | मूल वेतन | विशेष भत्ता (5%) | अन्य भत्ते (प्रति माह) | कुल वेतन (बिना आईडीए) |
| जूनियर तकनीशियन | 21 हजार | 1 हजार | 3 हजार | 25 हजार + IDA |
| जूनियर मैनेजर | 30 हजार | 1 हजार 500 | 3 हजार | 34 हजार 500 + IDA |
| असिस्टेंट मैनेजर | 40 हजार | 2 हजार | 3 हजार | 45 हजार + IDA |
| डिप्टी मैनेजर | 50 हजार | 2 हजार 500 | 3 हजार | 55 हजार 500 + IDA |
चयन प्रक्रिया
1. जूनियर तकनीशियन पद के लिए
2. मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Careers" टैब पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर ओटीपी (OTP) के जरिए पंजीकरण पूरा करें।
- अब लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार ₹300 की फीस ऑनलाइन जमा करें। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले प्रीव्यू चेक करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें...
IIT इंदौर में नौकरी का मौका: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Chhattisgarh Goverment Job: सरकारी वकील बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती
कृषि ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी: गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
By Aman Vaishnav
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
By Raghvendra Singh Rathore
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
By Aman Vaishnav
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर
By Harrison Masih
एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला
By Aman Vaishnav
जयपुर में कांग्रेस का 10 दिन का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, 81 सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग, राहुल गांधी-खड़गे आएंगे
By Jageshwar Prasad
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!
By Aman Vaishnav