अग्नि अखाड़े की पहल : घर बैठे भक्तों तक पहुंचेगी संगम की रेत और जल
भारत का सबसे बड़े और प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ, कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। हर बार 12 साल के अंतराल में इस इसका आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित किया जाता है। ये आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बहुत ही जरूरी है। लाखों श्रद्धालु हर बार की तरह पुण्य लाभ लेने के लिए महाकुंभ में आने को आतुर हैं। लेकिन, कई भक्त ऐसे भी हैं जो शारीरिक, पारिवारिक या अन्य कारणों से इस पवित्र अवसर पर त्रिवेणी संगम नहीं पहुंच सकते। ऐसे भक्तों के लिए श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़े (Shri Shambhu Panch AgniAkhara)ने एक विशेष पहल की है।
घर-घर पहुंचेगा महाकुंभ का पवित्र प्रसाद
प्रयागराज में अनोखा अनुभव
महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज के पवित्र संगम स्थल पर होता है जो गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक अनोखा अनुभव होता है। माना जाता है कि संगम में स्नान के बाद, श्रद्धालु अपने पापों को धोकर एक नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाते हैं। महाकुंभ में शामिल होने वाले लोग इसे अपने जीवन का सबसे अहम और पवित्र अनुभव मानते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक