नई दिल्ली हादसा के बाद भी अलर्ट नहीं रेलवे, महाकुंभ जाने के लिए पटरी पर उतरे लोग

Sandeep Kumar | Feb 16, 2025, 13:50 IST
satna-railway-station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 से अधिक यात्रियों की मौत के बाद सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन सतना रेलवे स्टेशन पर वही चूक दोहराई जा रही है।

मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ स्नानार्थियों की भारी भीड़ ने रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पचास हजार से अधिक महाकुंभ यात्री जब एक साथ स्टेशन पहुंचे, तो प्लेटफार्म और पटरियों पर अराजकता का आलम था। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सफर करने की तस्वीरें सामने आईं, जो सतना रेल प्रशासन के सुरक्षा दावों पर सवाल उठा रही हैं। सतना रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है स्टेशन में कितनी भीड़ है। कुंभ जाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पटरियों पर उतर गए है। आपको बताते चले कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 महाकुंभ यात्रियों की मौत हो चुकी है।



महाकुंभ स्नान नहीं है आसान… नई दिल्ली भगदड़ हादसे के बाद भी सबक नहीं, सतना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड


ये खबर भी पढ़िए...नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, कई घायल



रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़

ये खबर भी पढ़िए...डॉक्टर का क्लीनिक सील, महाकुंभ के श्रद्धालु की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, जानें मामला



सुरक्षा व्यवस्था में भारी खामियां!

सतना रेलवे स्टेशन पर घटित यह घटना यह दर्शाती है कि रेल प्रशासन के दावों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में भारी खामियां हैं। यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली इस घटना के बाद सवाल उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन इस सुरक्षा चूक से कुछ सीखेगा या फिर इन घटनाओं को नजरअंदाज करता रहेगा?



ये खबर भी पढ़िए...महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंचे साढ़े सात करोड़



नई दिल्ली स्टेशन हादसे से नहीं ली सीख

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 महाकुंभ यात्रियों की मौत के बाद सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए गए थे, लेकिन सतना रेलवे स्टेशन पर वही चूक दोहराई जा रही। यहां प्लेटफार्म से लेकर पटरियों तक लोगों की भीड़ दिखाई दी, जबकि सुरक्षा बलों का कहीं कोई नामो-निशान नहीं था। इस दौरान हल्की भगदड़ भी हुई, लेकिन किसी प्रकार की गंभीर घटना टल गई।



ये खबर भी पढ़िए...दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन के साथ महाकुंभ में लगाई डुबकी, भगदड़ पर जताया दुख





Tags:
  • नई दिल्ली
  • सतना न्यूज
  • रेलवे स्टेशन
  • भगदड़
  • Mahakumbh
  • रेल प्रशासन
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • 2025 mahakumbh in prayagraj
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़