महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, मौनी अमावस्या पर पहुंचे साढ़े सात करोड़

Jitendra Shrivastava | Feb 14, 2025, 19:57 IST
Share
thesootr
mahakumbh-2025-record-50-crore-devotees Photograph: (thesootr)

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2024 ने एक नया इतिहास रच दिया है। अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो चुके हैं, जो किसी भी आयोजन में अब तक की सबसे बड़ी भीड़ है।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। मौनी अमावस्या पर एक ही दिन में 7.64 करोड़ श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे।महज 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, जो दुनिया के किसी भी आयोजन में शामिल होने वाली सबसे बड़ी भीड़ है। यह आंकड़ा अमेरिका और चीन की कुल आबादी के बाद तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या के बराबर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी 16 फरवरी को इस ऐतिहासिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। वीकेंड पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी जाम न लगे।

कुंभ में स्नान का बना विश्व रिकॉर्ड

प्रयागराज में चल रहे कुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। महज 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा भक्त यहां स्नान कर चुके हैं। इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बन चुका है। महाकुंभ का समापन होने में अभी 12 दिन बाकी हैं, जिससे यह संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

महाकुंभ 2025: माघी पूर्णिमा स्नान करने जा रहे हैं, तो महाकुंभ का ये ट्रैफिक प्लान जान लें

प्रयागराज महाकुंभ 2025: इटारसी से होकर चलेगी यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों को छोड़ा पीछे

कुंभ में आई भीड़ अमेरिका और चीन की कुल आबादी के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जनसंख्या के बराबर हो गई है। इसने ब्राजील के रियो कार्निवल और जर्मनी के अक्टूबर फेस्ट जैसे बड़े आयोजनों को भी पीछे छोड़ दिया है। रियो कार्निवल में हर दिन 20 लाख लोग शामिल होते हैं, जबकि अक्टूबर फेस्ट में कुल 70 लाख लोग पहुंचते हैं।

एक दिन में 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

कुंभ 2025 के प्रमुख स्नान पर्व और श्रद्धालुओं की संख्या

स्नान पर्वतारीखश्रद्धालु (करोड़ में)
मकर संक्रांति14 जनवरी 20253.50 करोड़
मौनी अमावस्या29 जनवरी 20257.64 करोड़
बसंत पंचमी3 फरवरी 20252.57 करोड़
माघ पूर्णिमा12 फरवरी 20252.00 करोड़
(मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में सबसे अधिक 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है।)

राहुल-प्रियंका गांधी 16 को जाएंगे कुंभ

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को कुंभ में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनकी यात्रा लगभग तय हो चुकी है और इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

महाकुंभ 2025: सिर्फ खजुराहो तक ही जाएगी डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस, जानें कारण

महाकुंभ 2025 : लापरवाही के लिए 2 अफसर सस्पेंड, 4 का इंक्रीमेंट रोका

सीएम योगी का निर्देश- रास्तों पर न लगे जाम

कुंभ में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से कहा है कि प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर किसी भी स्थिति में जाम न लगे और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। अगर कहीं भी जाम लगता है तो वहां के संबंधित अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी।

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी की तबीयत बिगड़ी

कुंभ में गुरुवार को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें AIIMS दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • विश्व रिकॉर्ड
  • Mahakumbh
  • देश दुनिया न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • महाकुंभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती