प्रयागराज महाकुंभ 2025: इटारसी से होकर चलेगी यह कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Vikram Jain | Jan 29, 2025, 21:44 IST
Share
kumbh mela special trains vijayawada gaya itarsi stops schedule
प्रयागराज महाकुंभ 2025।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर रेल प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने मध्‍य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। रेलवे ने अब विजयवाड़ा-गया-विजयवाड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जानें डिटेल...

प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे द्वारा लगातार सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। कई स्पेशल ट्रेनें मध्य प्रदेश से भी चलाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अब रेलवे प्रशासन ने विजयवाड़ा से गया तक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर होकर प्रयागराज छिवकी जाएगी।

इटारसी से होकर जाएगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

कुंभ मेला को लेकर श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए आरामदायक और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। अब रेलवे विजयवाड़ा-गया-विजयवाड़ा कुंभ मेला विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 07093/07094) का संचालन किया जा रहा है, यह स्पेशल ट्रेन 1-1 ट्रिप चलाई जाएगी। जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन होकर गंतव्य तक जाएगी। इस ट्रेन से मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के महाकुंभ जाने के लिए सुविधा मिलेगी। जानें इस स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल और स्टॉपेज...

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

  • गाड़ी संख्या 07093 विजयवाड़ा-गया कुंभ मेला विशेष ट्रेन विजयवाड़ा से 5 फरवरी 2025 (बुधवार) को रात 19:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन इटारसी स्टेशन पर दोपहर 13:10 बजे और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 07094 गया-विजयवाड़ा कुंभ मेला विशेष ट्रेन गया स्टेशन से 08 फरवरी 2025 (शनिवार) को शाम 19:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन इटारसी स्टेशन पर 15:40 बजे और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन के हाल्ट

इस स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज दिए गए हैं। जहां से श्रद्धालुओं इस ट्रेन में सवार हो सकते हैं। जिनमें माधिरा, खम्मम, डोर्नकल जंक्शन, महबूबाबाद, वारंगल, जामिकुंटा, पेद्दापल्ली, रामगुंडम, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड शामिल हैं।

महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, इटारसी से होकर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

ट्रेन की कोच पोजीशन

  • इस विशेष ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे।
  • 3 सामान्य श्रेणी (General Class)
  • 6 शयनयान श्रेणी (Sleeper Class)
  • 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3-tier)
  • 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) (AC 3-tier Economy Class)

प्रयागराज छिवकी-बीना-सुबेदारगंज ट्रेन के संचालन में बदलाव

इधर, रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज छिवकी-बीना-सुबेदारगंज ट्रेन के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 01818 (प्रयागराज छिवकी जंक्शन - बीना) को अत्यधिक विलंब और परिचालन संबंधी सुगमता को देखते हुए 29 जनवरी 2025 से खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, यह ट्रेन अब खजुराहो से बीना के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी की यात्रा, MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज

प्रभावित ट्रेन संख्या 01818 (प्रयागराज छिवकी - बीना)

  • ट्रेन संख्या 01818 को 29 जनवरी 2025 से खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
  • इस ट्रेन का संचालन अब खजुराहो से बीना के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगा, जिससे यात्रा प्रभावित हो सकती है।

नई संचालन व्यवस्था - ट्रेन संख्या 01819 (बीना - सुबेदारगंज)

  • ट्रेन संख्या 01819 (बीना - सुबेदारगंज) अब खजुराहो से शुरू होगी।
  • यह ट्रेन खजुराहो से बीना के मार्ग पर चलने के बाद सुबेदारगंज के लिए जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और उसी के अनुसार यात्रा प्रारंभ करें। विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

महाकुंभ 2025: MP से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

महाकुंभ 2025: अब चुनार तक चलेगी इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस, देखें शेड्यूल

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय रेलवे
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • जबलपुर रेलवे न्यूज
  • स्पेशल ट्रेन
  • इटारसी
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर